जूरनछपरा से गायब मरीज 12 घंटे बाद सीतामढ़ी में मिला

जूरनछपरा के एक निजी अस्पताल से गायब मरीज 12 घंटे बाद सीतामढ़ी में मिला। उसे कोरलइया पुलिस ने थाने पर रखा था। सूचना पर परिजन थाने पहुंच मरीज को ले गए। 32 वर्षीय मरीज वरुण कुमार सीतामढ़ी के ही बनचेरी गांव का रहने वाला है। परिजनों ने बताया कि शनिवार की रात वरुण अस्पताल से गायब हो गया। इससे अस्पताल में अफरातफरी मच गई। सीसीटीवी खंगालने पर उसे गेट के बाहर जाते देखा गया। रात करीब एक बजे अटेंडेंट ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। रविवार की दोपहर पिता बहादुर चौधरी ने उसके मिलने की सूचना दी। बताया कि वरुण कोरलइया पहुंच गया था। वहां सड़क किनारे सो रहा था। उसे गश्ती पुलिस थाने ले गई। वह अभी बोलने की स्थिति में नहीं है।

अन्य समाचार