आज 58 प्रत्याशियों के किस्मत का होगा फैसला

कैमूर। जिले के चारों विधानसभा में हुए चुनाव को लेकर कृषि बाजार समिति मोहनियां में मतगणना होगी। मंगलवार की सुबह आठ बजे से मतगणना प्रारंभ होगी। मतगणना से पहले सोमवार को जिले के 58 प्रत्याशियों के चेहरे के रंग उड़े हुए थे। सभी को मंगलवार का इंतजार था। मतगणना से पहले कई जगहों पर अलग अलग कयास लगाए जा रहे थे। इसके अलावा समर्थक भी अपनी प्रत्याशी के जीत का दावा करते हुए दिखाई दे रहे थे। फिलहाल जिले के 58 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद है। जहां मंगलवार की सुबह गणना प्रारंभ होने बाद सब साफ होने लगेगा। मंगलवार को मतगणना के दिन प्रत्याशी को सुबह छह बजे तक अपने एजेंट के साथ पहुंचना होगा। सबकी अब निगाहें रिजल्ट पर है। चैनपुर विधानसभा में बीजेपी तथा बसपा की टक्कर पिछले साल की तरह है। इसमें निर्दलीय प्रत्याशी तथा कांग्रेस पार्टी के आने से इस बार कुछ समीकरण गड़बड़ लग रहा है। वहीं भभुआ विधानसभा में बीजेपी, राजद, तथा रालोसपा में सीधे टक्कर है तथा निर्दलीय के आने से समीकरण में कुछ गड़बड़ हो सकता है। मोहनियां में भी राजद, बीजेपी तथा रालोसपा की सीधी टक्कर है। उसी प्रकार रामगढ़ में भी बीपेजी, राजद तथा बसपा में सीधी टक्कर है। ज्ञात हो कि शुरू में कांगेंस की गढ़ में बीजेपी ने पिछले साल चारों सीट पर कब्जा जमाई थी। लेकिन इस बार अभी कुछ कहना ठीक नहीं है।

कैमूर में ग्रामीणों को घर का सामान हटाने के लिए मिला दो दिन का समय यह भी पढ़ें
इन प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला
203 रामगढ़ विधानसभा -
1. शंकर दयाल आनंद-
2 . संजय कुमार सिंह-
3. रामबचन राम -
4. इंद्रेश बहादुर सिंह -
5. राम वचन सिंह -
6. सुधाकर सिंह- राजद
7. अशोक कुमार सिंह- बीजेपी
8. दीपक उपाध्याय-
9. मोहम्मद इलियास अंसारी-
10. सुशील कुमार -
11. राम सुधाकर तिवारी-
12. अंबिका सिंह - बसपा
-----------
204 मोहनियां विधानसभा अजजा
1. राजेश कुमार राम - एनसीपी
2. अश्विनी कुमार-
3. अनिल कुमार -
4. सोनी कुमारी-
5. निरंजन राम- बीेपजी
6. इंदरजीत नाम-
7. सुमन देवी - रालोसपा
8. दुलेश राम -
9. संगीता कुमारी- राजद
10. मुकेश कुमार राज-
11. बृजेश कुमार-
12. ददन राम-
13. बेचन राम -
---------
205 भभुआ विधानसभा
1. डॉ प्रमोद सिंह- निर्दलीय
2. संजय कुमार सिन्हा-
3. मुख्तार अंसारी-
4. रामचंद्र सिंह यादव- जाप
5. सतेंद्र कुमार दुबे-
6. कृष्ण कांत तिवारी-
7. नरेंद्र प्रताप सिंह-
8. उज्जवल कुमार चौबे-
9. दिवाकर चौबे-
10. भरत बिद - राजद
11. रिकी रानी पांडेय - बीजेपी
12. डॉ. पूनम कुशवाहा-
13. छठ गोंड-
14. वीरेंद्र कुमार सिंह - रालोसपा
-----------
206 चैनपुर विधानसभा
1. रामलाल सिंह
2. पुष्पा देवी - स्पाकस पार्टी
3. मदन राम
4. दीनदयाल सिंह कुशवाहा
5. विश्वनाथ बिद -
6. शिव शंकर सिंह -
7. ऋतुराज पटेल
8. प्रकाश कुमार सिंह - कांग्रेस
9. नीरज पांडेय -
10. दीवान अरशद हुसैन खान- जाप
11. प्रभु सिंह
12. शाहनवाज अंसारी
13. बृजकिशोर बिद - बीजेपी
14. राजपूत धर्मेंद्र सिंह -
15. राम राज शर्मा -
16. मजनू गोंड -
17. प्रहलाद बिद -
18. रेनू देवी -
19. मो. जमा खां - बसपा
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार