हथुआ में 16 को होगी भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित

प्रखंड के बरवां गांव में नव निर्मित चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त की मूर्ति की स्थापना चित्रगुप्त पूजा के दिन किया जाएगा। जिसको लेकर तैयारियां की जा रही हैं। वर्षों पूर्व से बन रहे चित्रगुप्त मंदिर में मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मंदिर निर्माण कार्य एवं कार्यक्रम की जानकारी देते हुए श्री चित्रगुप्त सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ. राम विष्णु प्रसाद ने बताया कि 16 नवम्बर को होने वाली चित्रगुप्त पूजा मंदिर में ही की जाएगी। मंदिर में पूजा अर्चना वाराणसी के विद्वान पंडितों द्वारा संपन्न कराया जाएगा। दोपहर में महा प्रसाद का आयोजन किया जाएगा। साथ ही संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।

अन्य समाचार