एक बार फिर नजदीक आकर भाजपा के हाथ से छिटक गई किशनगंज सीट

जागरण संवाददाता, किशनगंज : कांटे की टक्कर में फंसी किशनगंज विधानसभा सीट पर आखिरकार कांग्रेस को जीत मिली। 2019 के उपचुनाव में ओवैसी की पार्टी के हाथों गंवा चुकी अपनी सीट को हासिल करने में कांग्रेस कामयाब रही। लेकिन एक बात जो साफ दिखी वो ये कि एक बार फिर बेहद करीब आकर भाजपा के हाथ से यह सीट फिसल गई। 2010 की तरह 2020 में भाजपा का बेहद नजदीक आकर हार का सामना करना पड़ा। मंगलवार देर रात तक चली मतगणना में भाजपा की स्वीटी सिंह को 1381 वोटों से शिकस्त मिली। इसी तरह स्वीटी सिंह को 2010 में महज 264 वोटों के अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. जावेद आजाद ने हराया था। कांटे की टक्कर में कांग्रेस प्रत्याशी इजहारूल हुसैन को 61078, स्वीटी सिंह को 59697 व एआइएमआइमए के कमरूल होदा को 41904 मत मिले।


किशनगंज सीट पर उपचुनाव में खाता खोल चुकी एआइएमआइम प्रत्याशी सह निवर्तमान विधायक कमरूल होदा तीसरे स्थान पर चले गए। जबकि ओवैसी के लिए यह सीट महत्वपूर्ण माना जाता था। जिले की दो सीट पर जीत दर्ज कर चुकी एआइआइमएम को किशनगंज में तीसरे तो ठाकुरगंज में चौथे स्थान पर संतोष करना पड़ा। किशनगंज में कुल 20 प्रत्याशी मैदान में थे। मुख्य मुकाबला कांग्रेस, बीजेपी और एआइएमआइमए के बीच हुआ। शेष 17 प्रत्याशियों का जमानत जब्त हो गया।
----------------------
किशनगंज विधानसभा का चुनाव परिणाम
1. कमरुल होदा (एआइएमआइएम) - 41904
2. इजहारुल हुसैन (कांग्रेस) - 61078
3. स्वीटी सिंह (भाजपा) - 59697
4. मु. मेहबूबुर रहमान (एसडीपीआइ) - 420
5. शंभु कुमार यादव (राष्ट्रीय उन्नि्त पार्टी) - 404
6. फिरोज आलम (ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक)
7. प्रवेज आलम (राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल) - 461
8. शिवनाथ मल्लिक (शिव सेना) - 425
9. अनिल सिंह (भारतीय पार्टी) - 1372
10. ताजमुद्दीन (भारत जागो जनता पार्टी) - 461
11. मु. जाहिद आलम (लोकतांत्रिक जनता दल) - 427
12. मकसूद आलम (विकासशील इंसान पार्टी) - 269
13. रामनाथ शर्मा (निर्दलीय) - 1260
14. तसीरउद्दीन (निर्दलीय) - 2069
15. टेयला किस्कू (निर्दलीय) - 1552
16. मोहन सिंह (निर्दलीय) - 1419
17. इजेकल हांसदा (निर्दलीय) - 993
18. शिल्पी कुमारी (निर्दलीय) - 707
19. अब्दुल गफूर (निर्दलीय) - 978
20. छोटेलाल महतो (निर्दलीय) - 998
21. नोटा - 1037
कुल मत - 178610
जीत का अंतर - 1381
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार