मोटापे के चलते रेखा के साथ होता था गलत बर्ताव, वजन घटाने के लिए एक्ट्रेस ने अपना लिया था गलत तरीका

बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा के आज भी लाखों चाहने वाले हैं। रेखा ना केवल अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए बल्कि अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। उन्होंने टैलेंट के दम पर इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई हालांकि यहां शुरुआती दिन उनके लिए आसान नहीं रहे थे।

रेखा ने जब बॉलीवुड में कदम रखा तब उन्हें बहुत संघर्ष करना पड़ा था। सिमि ग्रेवाल को दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि उनके लुक्स के चलते बॉलीवुड में शुरुआती दिन उनके लिए बहुत मुश्किल थे और उनके लिए अन्य फिल्में पाना कितना मुश्किल था।
वजन घटाने के लिए अपनाया गलत तरीका
इस इंटरव्यू में रेखा ने बताया था कि उनके लुक्स के चलते उन्हें बहुत मुश्किल से काम मिलता था और बॉलीवुड में बार- बार अपने साथ ऐसा बर्ताव होने के बाद उन्होंने अपने लुक्स पर काम करने का फैसला किया। रेखा ने बताया कि उन्होंने अच्छा दिखने के लिए गलत रास्ता अपनाया। एक्ट्रेस ने बताया, 'मैं महीनों तक केवल इलायची का दूध पीती थी और मैं पॉपकॉर्न डाइट पर भी जाती थी। मैं भूखी रहती थी।'

जंक फूड छोड़ने में लगे थे 2 साल
रेखा ने इस इंटरव्यू में आगे बताया था कि उन्हें जंक फूड और चॉकलेट छोड़ने में 2 साल लगे थे क्योंकि यह उनकी फेवरिट चीजें थीं। मालूम हो कि साल 1978 में रिलीज हुई उनकी फिल्म घर देखने के बाद दर्शकों को यह एहसास हुआ कि रेखा में बदलाव आया है और उन्होंने अपना वजन घटाया है।

180 से ज्यादा बॉलीवुड फिल्मों में काम
मालूम हो कि रेखा ने साल 1958 में तेलेगु फिल्म Inti Guttu से चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर पर अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद 1966 में वो फिल्म रंगुला रात्नम में दिखीं। उन्होंने साल 1970 सावन भादो से बॉलीवुड में कदम रखा था, जिसने उन्हें पहचान दिलाई। उन्होंने बॉलीवुड में 18- से ज्यादा फिल्मों में काम किया।

अन्य समाचार