'जुग जुग जियो' की शूटिंग के लिए रवाना हुए अनिल कपूर, नीतू कपूर, वरुण और कियाराRelated Story

'जुग जुग जियो' की शूटिंग के लिए रवाना हुए अनिल कपूर, नीतू कपूर, वरुण और कियारा

फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर पिछले दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर काफी चर्चा में रहे। इस फिल्म में बॉलीवुड के फेमस सितारें पर्दे पर धमाल करते दिखाई देने वाल हैं। इस फिल्म में नीतू कपूर, अनिल कपूर, कियारा आडवाणी और वरुण धवन नजर आएंगे। इस मूवी का नाम है 'जुग जुग जियो'। जिसकी शूटिंग के लिए ये सितारें रवाना हो चुके हैं। सोशल मीडिया पर नीतू कपूर ने एक फोटो शेयर की है जिसमे ये सभी सितारें एयरपोर्ट में नजर आ रहे हैं।
इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा है- "मेरी पहली उड़ान, इस डरावने समय में। इस पोस्ट में नीतू कपूर ने ऋषि कपूर का जिक्र किया और लिखा है- कपूर सहाब आप मेरे साथ है। आपको बता दें इस मूवी में अनिल और नीतू की एक रोमांटिक जोड़ी नजर आएंगी। माना जा रहा है कि इस फिल्म मेंदो अलग-अलग जेनरेशन के कपल्स की कहानी होगी। यह एक रोमांटिक कॉमिडी फिल्म होगी।

नीतू सिंह और अनिल कपूर को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए तीन से चार दशक तक बीत चुके हैं लेकिन इन दोनों कलाकारों ने कभी एक साथ काम नहीं किया। काफी समय से फिल्मों से दूर चल रहीं नीतू इस बार फिल्म 'जुग जुग जियो' से वापसी करेंगी। पिछली बार नीतू कपूर साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म 'बेशर्म' में दिखाई दी थीं जिसमें उनके साथ ऋषि कपूर और रणबीर कपूर दोनों थे।

बेशर्म के अलावा नीतू कपूर फिल्म जब तक है जान, दो दूनी चार और लव आज कल में दिखाई दी थीं और इन चारों ही फिल्मों में वह ऋषि कपूर के ऑपोजिट ही थीं। इस बार नीतू कपूर को अनिल कपूर के ऑपोजिट कास्ट किया गया है। वैसे आपको बता दें पिछले 37 सालों में यह पहली बार होगा जबकि नीतू कपूर अपने पति ऋषि के बजाय किसी और ऐक्टर के साथ दिखाई देंगी। इससे पहले साल 1983 में नीतू कपूर आखिरी बार शत्रुघ्न सिन्हा के ऑपोजिट 'गंगा मेरी मां' में दिखाई दी थीं।

Related Story

अन्य समाचार