नाजिया नसीम के बाद केबीसी को मिला दूसरा करोड़पति, IPS ऑफिसर मोहिता ने जीते एक करोड़ रुपएRelated Story

नाजिया नसीम के बाद केबीसी को मिला दूसरा करोड़पति, IPS ऑफिसर मोहिता ने जीते एक करोड़ रुपए

टीवी का फेमस शो 'कौन बनेगा करोड़पति' इन दिनों का काफी चर्चा में है। इस शो का क्रेज हर बार की तरह ही इस बार भी दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। बीते दिनों शो को अपना पहला करोड़पति मिला था। दिल्ली की नाजिया इस सीजन की पहली करोड़पति बनी थी। वहीं अब इस शो को दूसरा करोड़पति भी मिल गया है। जी हां अब दूसरा करोड़पति भी। इसमे खास बात ये है शो का दूसरा करोड़पति विजेता भी एक महिला बनीं है।

आईपीएस ऑफिसर, मोहिता शर्मा 'केबीसी 12' की दूसरी करोड़पति विजेता बनेंगी। एक करोड़ के सवाल का सही जवाब देकर यह 7 करोड़ का सवाल खेलेंगी। सोशल मीडिया पर सोनी टीवी ने इस शो का एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है जिसमे मोहिता शर्मा एक करोड़ जितती नजर आ रही हैं। वीडियो देखकर साफ तौर पर कहा जा सकता है कि वह 7 करोड़ का सवाल खेलेंगी। अमिताभ बच्चन वीडियो में मोहिता को कहते नजर आ रहे हैं कि इस एक करोड़ के सवाल को आप ध्यान से खेलें। इसपर मोहिता जवाब देती हैं कि पैसे से ज्यादा उनके लिए खेलना मायने रखता है।
क्या मोहिता शर्मा 7 करोड़ के सवाल का जवाब दे पाएंगी, यह तो 17 नवंबर में प्रसारित होने वाला एपिसोड ही बता पाएगा? बता दें कि 11 नवंबर के एपिसोड में नाजिया नसीम इस सीजन की पहली करोड़पति विजेता बनी हैं। 7 करोड़ के सवाल पर इन्होंने गेम को क्विट करने का फैसला लिया था। गौरतलब है कि केबीसी का बारहवां सीजन भी हमेशा की तरह ही चर्चा में है। सोनी टीवी पर आने वाले इस रियलिटी शो में कई लोग हिस्सा लेते हैं। कई लोग इस शो से धनराशि जीतकर ले जाते हैं। इसके अलावा शो में अमिताभ बच्चन कंटेस्टेंट्स से बातें भी करते हैं और कुछ पुराने किस्से भी दोहराते हैं। जिसे लेकर भी ये शो लोगों की पसंद बना हुआ है।

Related Story

अन्य समाचार