दो रंग के जूते पहने नजर आईं निया शर्मा, रवि दुबे के साथ जमाई राजा 2.0 में फिर जमेगी जोड़ीRelated Story

दो रंग के जूते पहने नजर आईं निया शर्मा, रवि दुबे के साथ जमाई राजा 2.0 में फिर जमेगी जोड़ी

अदिति त्यागी - टीवी के बेहतरीन रील लाइफ कपल जोड़ों में से एक हैं निया शर्मा (Nia Sharma) और रवि दुबे (Ravi Dubey)। दोनों का पॉपुलर ज़ी टीवी सीरियल जमाई राजा (2014 - 2017) में सिद्धार्थ और रोशनी के किरदार को न सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया भर के फैन्स से इतना बिना शर्त प्यार मिला कि शो खत्म होने के बाद भी उनके फैन्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर #SidNi ट्रेंड करते रहे। इसी बीच अब रवि और निया वापस एक साथ नजर आने वाले हैं।
दरअसल हाल ही में निया ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वो रवि दुबे के साथ खड़ी नजर आ रहीं हैं। फोटो के साथ निया ने अपने शो जमाई राजा के सीजन 2 की जानकारी भी सभी को दे दी हैं। निया और रवि का ये शो अब डिजिटल वेब सीरीज जमाई 2. 0 बनकर आने वाला है जिसे ज़ी 5 पर टेलीकस्ट किया जायेगा। बता दें कि पिछले साल सितंबर 2019 में जमाई 2. 0 का पहला सीजन आ चुका है।
लेकिन निया की शेयर की हुईं तस्वीरों में सबसे गौर किये जाने की बात उनके जूते हैं। निया की तस्वीरों में उनके जूतों ने फैन्स का ध्यान बटोरा है। दरअसल निया ने अपने लेटेस्ट तस्वीरों में दो रंग के जूते पहने हैं। एक पैर में येलो और दूसरे पैर में पिंक कलर के जूते पहन निया ने फिर सुर्खियाँ बटोरी है। फैन्स भी उनके इस अंदाज़ को खूब पसंद कर रहे हैं। हालांकि कुछ फैन्स ये भी पूछ रहे हैं कि निया के शूज को क्या हो गया।
बहरहाल ,एक बार फिर मेकर्स डिजिटल ओटीटी प्लेटफॉर्म ज़ी 5 में निया और रवि की जोड़ी को वापस लेकर आ रहे हैं, हिट वेब सीरीज के दूसरे सीजन के साथ जहां दर्शकों को एक बार फिर दोनों की दमदार केमिस्ट्री को देखने का मौका मिलेगा।

Related Story

अन्य समाचार