कंगना रनौत ने भाई की शादी में पहना गुजराती बांधनी लहंगा, 14 महीनों में बनकर हुआ तैयार

कंगना रनौत ने भाई की शादी में पहना गुजराती बांधनी लहंगा, 14 महीनों में बनकर हुआ तैयार

By OnlyNews24 -- 2020-11-13-12:41
नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपने स्टाइलिश लुक के लिए जानी जाती हैं। इंटरनेट पर कंगना का फैशनेबल लुक वायरल रहता है। इन दिनों कंगना रनौत अपने भाई की शादी में बिजी चल रही थी। एक्ट्रेस के भाई अक्षत की शादी रितु सागवान के साथ उदयपुर के दा लीला पैलेस में हुई है।अपने भाई की शादी के दौरान बॉलीवुड क्वीन ने लंहाग पहना हुआ है। उन्होंने 18 लाख का लहंगा पहना हुआ है। वहीं उन्होंने 45 लाखं ज्वैलरी पहनी हैं। चलिए देखते हैं कंगना का लहंगा लुक।एक्ट्रेस ने अपनी भाई की शादी के लिए गुजराती बांधनी लहंगा है। इस लहंगे की कीमत करीब 18 लाख रुपए है।
इस लहंगे को तैयार करने में 14 महीने का समय लगा है। इस लहंगे को अनुराधा वकील ने डिजाइन किया है। लहंगे पर हैंड वर्क किया हुआ है। ब्लू और पर्पल कलर के लहंगे में कंगना रनौत बेहद खूबसूरत लग रही हैं। गुजराती बांधनी लहंगा में गोल्डन वर्क कैरी किया हुआ हैं।कंगना रनौत ने अपने भाई की शादी में गुजराती बांधनी लंहगा के साथ 45 लाख की ज्वैलरी पहनी हुई हैं। उनकी ये ज्वैलरी बॉलीवुड के पॉपुलर डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने डिजाइन किया है। एक्ट्रेस ने लहंगे के साथ हैवी चौकर पहना हुआ हैं। उनके नेकलेस में हैंडक्राफ्टिड अनकट डायमंड का इस्तेमाल किया गया है।
ग्रीन और पिंक मोती वाले मांग टीका में एक्ट्रेस बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। हैवी इयररिंग्स उनके लुक को चार चांद लगा रहा हैं।कंगना रनौत के मेकअप की बात करें तो उन्होंने ब्लू कलर के खूबसूरत गुजराती बांधनी लहंगे के साथ बोहो मेकअप कैरी किया है। इन दिनों बोहो मेकअप काफी ट्रेंड में चल रहा हैं। उनके फेस पर परफेक्ट फाउंडेशन लगा हुआ है। उन्होंने कॉपर कलर का आईशैडो लगाया हुआ हैं। लाइट शेड लिपस्टिक के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया हैं। ब्लशर और हाइलाइटर से उनके चेहरे पर ग्लो देखने को मिल रहा हैं।कंगना रनौत ने लहंगा के साथ बन हेयरस्टाइल बनाया है। उन्होंने बीच पाटीशन कर जुड़ा बनाया है। उन्होंने जुड़ा के चारो तरफ लाल गुलाब लगाएं हुए हैं। उनका ये हेयरस्टाइल काफी खूबसूरत लग रहा हैं। इन दिनों लाल गुलाब काफी ट्रेंड में हैं। एक्ट्रेस लेकर आम लड़किया अपने बालों में रेड रोज लगवाना पसंद करती हैं।
NEWS

दूध बेचने वाली बनी करोड़ो की मालकिन, खुद को नहीं पता कहां-कहां प्रापर्टी,जानिए पूरा मामला

फ्लर्ट करने से पहले जान लें ये फ्लर्टिंग रूल्स!

तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, दबकर 6 लोगों की मौत

अन्य समाचार