BB14 : राहुल वैद्य ने इस अभिनेत्री को शादी के लिए किया प्रपोज, जाने कौन है ये एक्ट्रेस?

टेलीविजन जगत का सबसे चर्चित शो बिग बॉस अक्सर चर्चाओं का हिस्सा बना रहता है। शो में प्यार और तकरार देखने के लिए मिलती ही रहती है। इन दिनों इस शो के एक कंटेस्टेंट राहुल वैद्य खासी चर्चाओं में हैं। हाल ही में राहुल ने बिग बॉस हाउस से अपनी खास दोस्त और अभिनेत्री दिशा परमार को शादी के लिए प्रपोज किया है। तभी से दिशा परमार भी लाइम लाइट में आ गई हैं।

लेकिन दिशा परमार हैं कौन ? उनके बारे में जानने के लिए भी अब फैंस उत्सुक हो रहे हैं। हम आपको बताते हैं दिशा परमार कौन हैं. दिशा परमार छोटे पर्दे की फेमस अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई टेलीविजन धारावाहिकों में काम किया है। दिशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। इसके बाद उन्होंने धारावाहिकों में भी हाथ आजमाया।
दिशा का जन्म 11 नवंबर 1992 को दिल्ली में हुआ था। दिशा परमार ने 17 साल की उम्र में टीवी शो 'प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा' से छोटे पर्दे पर डेब्यू किया था। इस धारावाहिक में दिशा ने पंखुड़ी का किरदार निभाया था। जिसमें उन्हें खूब पसंद किया गया था। इस शो में दिशा के साथ अभिनेता नकुल मेहता नजर आए थे। दोनों की जोड़ी को इस धारावाहिक में खूब पसंद किया गया।
इस धारावाहिक की शुरुआत साल 2012 में हुई थी और साल 2014 में धारावाहिक खत्म हुआ था। इस धारावाहिक के बाद दिशा ने इंडस्ट्री से करीब तीन साल ब्रेक लिया था। इसके बाद दिशा साल 2017 में धारावाहिक 'वो अपना सा' में नजर आई थीं। धरावाहिक में दिशा सुदीप साहिर के साथ नजर आई थीं।
बात करें राहुल और दिशा के बारे में तो दोनों एक दूसरे को पिछले करीब दो सालों से जानते हैं। दोनों की मुलाकात कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई थी। देखते ही देखते दोनों एक दूसरे के करीब आ गए। तभी से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं साल 2019 में दिशा राहुल के एक एलबम 'याद तेरी' में भी नजर आ चुकी हैं।

अन्य समाचार