विवाहिता ने ससुराल वालों पर दर्ज कराया प्रताड़ना का मामला

- पति व ससुराल पक्ष पर दहेज मांगने का लगाया आरोप

संवाद सहयोगी, किशनगंज : पहड़कट्टा थाना क्षेत्र निवासी नवविवाहिता को पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने मामले में महिला थाना में केस दर्ज कर पुलिस आरोपितों की तलाश में जुट गई है। थाने में दर्ज कराए गए शिकायत के अनुसार पोठिया थाना क्षेत्र के बड़ा सुहागी गांव निवासी सिफा नाज का निकाह डेढ़ वर्ष पूर्व पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के अठियाबाड़ी गांव निवासी मोहम्मद सद्दाम से हुआ था। निकाह के एक वर्ष के बाद वह विदा होकर अपने ससुराल पहुंची। ससुराल में कुछ दिन तक पति साथ रहे। इसके बाद वह रोजगार के सिलसिले में दिल्ली चला गया। पति के परदेश जाने के बाद ससुराल वाले दो लाख रुपये और चार चक्का वाहन की मांग कर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।

दिल्ली में रह रहे पति को घटना की जानकारी देने के बाद भी उसने चुप्पी साध रखी। जबकि ससुर मुख्तार आलम और देवर मुबारक हुसैन उसके साथ दु‌र्व्यवहार करने लगा। जिसका विरोध करने पर पांच मई को ससुराल वालों ने सिफा की गला दबाकर हत्या करने की चेष्टा की। लेकिन किसी तरह वह अपनी जान बचाने में सफल रही और अपने मायके वालों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पीड़िता के मायके वाले उसके ससुराल पहुंचे और ससुराल वालों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन ससुराल वाले दहेज की मांग पर अड़े रहे। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर पंचायती भी की गई। लेकिन ससुराल वालों ने पंचायती में भाग लेना भी मुनासिब नहीं समझा। नतीजतन पीड़िता ने मायके में शरण ले ली न्याय की गुहार लगाने महिला थाना पहुंच गई। इधर पीड़िता के महिला थाना पहुंचने की जानकारी मिलते ही पति और ससुराल वालों ने गत दो नवंबर को पीड़िता की बेरहमी से पिटाई कर दी और हत्या करने की चेष्टा की। लेकिन किसी तरह पीड़िता की जान बच गई। इलज के बाद गत शनिवार को पीड़िता एकबार फिर महिला थाना पहुंची। जहां पीड़िता के लिखित शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपितों की तलाश में जुट गई है।
-----------
कोट - पीड़िता की लिखित शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। - पुष्पलता कुमारी, महिला थानाध्यक्ष।
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार