सड़क दुर्घटना में जवान का जवान का पैर टूटा

सीवान-पैगम्बरपुर मुख्य सड़क पर मिडिल स्कूल करसौत के समीप रविवार की रात अनियंत्रित बाइक सवार युवक ने दरौंदा थाना के सैप जवान को धक्का मार दिया। इस सड़क दुर्घटना में सैप के जवान अनिल सिंह का पैर टूट गया। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि रविवार की रात मिडिल स्कूल के पास बनी चौकी के सामने सड़क पर गश्ती कर रहा था। तभी, महाराजगंज से पसिवड़ बाजार की तरफ जा रहे अनियंत्रित बाइक चालक ने धक्का मार दिया। जिसमें जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद अन्य जवानों ने घायल अनिल सिंह को पीएचसी महाराजगंज पहुंचाया। घायल की स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने सीवान रेफर कर दिया। दुर्घटना के दौरान पकड़ा गया बाइक सवार युवक जीबी नगर थाने के खम्हौरी निवासी रमेश राय का पुत्र नीतीश कुमार है।

अन्य समाचार