छठ घाटों पर कम से कम भीड़ लगाने की अपील

नगर थाना परिसर में सोमवार को शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता नगर थानाध्यक्ष जयप्रकाश पंडित ने की। बैठक में मुख्य रूप से कोरोना प्रोटोकॉल के संबंध में सदस्यों से विचार-विमर्श किया गया। लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से छठ पर्व मनाने की अपील की गई। छठ के दौरान लोगों से भीड़ से बचते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा गया। थानाध्यक्ष ने पर्व के दौरान सावधानी बरतते हुए तीन दिवसीय छठ पर्व को मनाने का आग्रह किया। कहा कि छठ घाट पर कम से कम भीड़ लगाए। अगर संभव हो व्रती भीड़ से बचते हुए घर पर हीं त्योहार को मनाए। उन्होंने भीड़-भाड़ वाले जगहों पर मास्क, सेनेटाइजर व ग्लब्स का प्रयोग करने को कहा। शांति समिति के वरीय सदस्य प्रमिल कुमार गोप, राजीव रंजन राजू, सुधीर कुमार जायसवाल, सुग्रीव सोनी, दयानंद प्रसाद, मुन्ना प्रधान, कार्तिक, कृष्णा, मुकेश कुमार व आकाश कुमार थे।

पांच सौ साड़ी व नारियल का वितरण
सीवान। जिले के पचरुखी प्रखंड के बिन्दुसार की मुखिया आभा देवी ने छठ व्रतियों के बीच साड़ी व नारियल का वितरण किया। इस दौरान गरीब व जरूरतमंद पांच सौ छठव्रतियों ने मुखिया के आवास से नारियल व साड़ी लिया। इस मौके पर पैक्स अध्यक्ष सुभाष सिंह कुशवाहा समेत पंचायत के गणमान्य लोग मौजूद थे।

अन्य समाचार