बोलेरो ने दो सगे भाईयों को कुचला, एक की मौत

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बघड़ा गांव के समीप सोमवार को तेज गति से जा रहे बोलेरो ने साइकिल पर सवार दो युवकों को कुचल दिया। इस दुर्घटनामें एक भाई की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दूसरे का सदर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। बाद में घटना की जानकारी स्थानीय थाने को दी गयी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुट गयी है। पुलिस ने बताया कि मृतक भांदा कला निवासी मिशाल खान का 23 वर्षीय पुत्र सरवर अली था जबकि इलाजरत उसका भाई 20 वर्षीय अशरफ अली है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार को सरवर व अशरफ दोनों एक ही साइकिल पर सवार होकर बाजार करने घर से निकले थे। बाजार से लौटते वक्त दोनों जब शाम 6:45 बजे बघड़ा गांव के मुखिया जी के बथान के पास पहुंचे तभी सीवान की तरफ से तेज गति से आ रही बोलेरो ने दोनों को कुचल दिया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने सरवर अली को देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि इस हृदयविदारक घटना में मृतक व घायल युवक के पिता ने अज्ञात वाहन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है। इधर बेटे की मौत के बाद पिता मिशाल खान का रो रोकर बुरा हाल है। उनका कहना था कि तेज गति व अनियंत्रित बोलेरों ने उसके बेटे सरवर को हमेशा के लिए उससे जुदा कर दिया। जबकि दूसरा बेटा अस्पताल में इलाजरत है।
सड़क दुर्घटना में डॉक्टर के भाई की मौत
जीरादेई। प्रखंड के छोटका मांझा पंचायत के पण्डितपुरा गांव के एक युवक की हरियाणा के पानीपत में सड़क दुर्घटना में सोमवार की देर रात मौत हो गई। मृतक क्षेत्र के प्रसिद्ध डॉ. सुरेश भारती का भाई था। डॉ. सुरेश भारती ने बताया कि सबसे छोटा भाई कमलेश भारती पानीपत में नौकरी करता था। ड्यूटी से घर जाने के दौरान सड़क क्रॉस कर रहा था। उसी वक्त अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। इस दुर्घटना में उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इधर मंगलवार को मौत की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। राजद नेता हरेंद्र सिंह, लोजपा नेता विनोद तिवारी, प्रखंड प्रमुख पुष्पा देवी, हेडमास्टर कृष्ण कुमार सिंह, सच्चिदानंद सिंह, बीजेपी नेता प्रमोद राय, बबलू सिंह ने संवेदना व्यक्त की है।

अन्य समाचार