अगले साल Note 21 लॉन्च ही नहीं करेगा सैमसंग? तीन नए फोन्स में देगा S-पेन सपॉर्ट

स्मार्टफोन ब्रैंड सैमसंग की ओर से हर साल Galaxy S सीरीज और Galaxy Note सीरीज में फ्लैगशिप डिवाइसेज लॉन्च किए जाते हैं। इस साल भी कंपनी प्रीमियम Galaxy Note 20 लाइनअप लेकर आई है। हालांकि लीक्स की मानें तो कंपनी अगले साल कोई Galaxy Note डिवाइस नहीं लाएगी और इससे जुड़ी कोई इन्फॉर्मेशन सामने नसाउथ कोरिया की टेक कंपनी सैमसंग हर साल अपने फ्लैगशिप डिवाइसेज दो बड़े इवेंट्स में लॉन्च करती है।

सैमसंग की ओर से साल की पहली छमाही में S-सीरीज के फ्लैगशिप फोन्स के अलावा दूसरी छमाही में Galaxy Note डिवाइसेज लॉन्च होते हैं। कंपनी के Note सीरीज के साथ बड़ी स्क्रीन के अलावा S-पेन का सपॉर्ट यूजर्स को मिलता है। लीक्स में सामने आया है कि साल 2021 में सैमसंग की ओर से Note सीरीज का कोई डिवाइस लॉन्च नहीं किया जाएगा।हीं आई है।
इंडस्ट्री इनसाइडर्स की ओर से शेयर की गईं रिपोर्ट्स और कुछ लीक्स की मानें तो सैमसंग के दूसरे डिवाइसेज में S-पेन का सपॉर्ट मिल जाएगा और अगले साल अलग से कोई Note-डिवाइस लॉन्च नहीं होगा। लीक्सटर Max Weinbach ने सैमसंग के अगले साल लॉन्च होने वाले डिवाइसेज की एक लिस्ट शेयर की है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि 2021 में चार Galaxy S-सीरीज के डिवाइसेज और तीन Galaxy Z डिवाइसेज लॉन्च हो सकते हैं।

Samsung flagships to expect this year:S21 FES21S21+S21 UltraZ Fold 3Z Flip 3Z Fold FE

लॉन्च होंगे 7 फ्लैगशिप डिवाइसेजमैक्स की मानें तो साउथ कोरियन ब्रैंड अगले साल Galaxy S21, Galaxy S21+, Galaxy S21 Ultra के अलावा Galaxy S21 FE लॉन्च करेगा। इसके अलावा कंपनी फोल्डेबल रेंज में Galaxy Z Fold 3, Galazy Z Flip 3 और Galaxy Z Fold FE लॉन्च कर सकती है। उन्होंने लिखा है कि इनमें से तीन डिवाइसेज को S-पेन का सपॉर्ट दिया जाएगा। जाहिर सी बात है कि सबसे प्रीमियम Galaxy S21 Ultra को जरूर S-पेन सपॉर्ट मिलेगा।

An unusual clue: There is currently no information on the development of the Note21 series. pic.twitter.com/RBzzwsg8Cg

फोल्डेबल डिवाइसेज पर फोकसभले ही मैक्स ने यह ना कहा हो कि अगले साल Galaxy Note डिवाइस नहीं आ रहे हैं लेकिन बाकी डिवाइसेज को S-पेन का सपॉर्ट मिलने के बाद उनके लिए अलग स्पेस बनाना मुश्किल होगा। लीक्सटर Ice Universe की ओर से एक और हिंट दिया गया है और कहा गया है कि किसी Galaxy Note डिवाइसेज के डिवेलपमेंट से जुड़ी कोई भी इन्फॉर्मेशन अब तक सामने नहीं आई है। हो सकता है कि कंपनी नोट सीरीज से हटाकर अपना फोकस फोल्डेबल Z-सीरीज पर शिफ्ट करना चाहती हो। फिलहाल बाकी डीटेल्स के लिए इंतजार करना बेहतर होगा।

अन्य समाचार