Amazon ने Fire TV पर Alexa के लिए जोड़ा हिंदी सपोर्ट

अमेजॉन ने वीरवार को ऐलान किया कि कंपनी की तरफ से फायर टीवी पर एलैक्सा के लिए एक नए लैंग्वेज सपोर्ट के रूप में अब हिंदी को शामिल किया जा रहा है। इसके तहत फायर टीवी पर एलैक्सा से हिंदी में इंटरैक्शन किया जा सकेगा, स्थानीय भाषा में कई जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगी, हिंदी में हजार तरह के स्किल जोड़े जाएंगे। यूजर्स अपने डिवाइस लैंग्वेज के रूप में हिंदी का चुनाव कर फायर टीवी में मेन्यू भी इसी भाषा में देख सकेंगे। कंपनी ने कहा, 'यूजर्स एलैक्सा वॉयस रिमोट के माध्यम से हिंदी को चुन सकते हैं।

इसके लिए उन्हें सेटिंग्स में फायर टीवी लैंग्वेज के सेटिंग्स में जाना होना, इसके बाद डिवाइस ऑप्शन में जाना होना और फिर डिवाइस लैंग्वेज को चुनना होगा। फायर टीवी के नए ग्राहक अपने डिवाइस बॉक्स को सेट करते वक्त ही भाषा का चयन कर सकते हैं।' इसके लॉन्च होने से ग्राहक हिंदी में एलैक्सा के माध्यम से गाने, विभिन्न चीजों के बारे में ज्ञान, व्यक्तित्वों से संबंधित जानकारी, स्मार्ट होम, अलार्म, मौसम, न्यूज, स्थानीय चीजों के बारे में छानबीन सहित और भी कई सुविधाओं का लाभ उठा पाने में सक्षम हो सकेंगे।

अन्य समाचार