Redmi Note 9 Pro को भारत में मिलना शुरू हुआ Android 11 अपडेट

Redmi Note 9 Pro स्मार्टफोन को भारत में एंड्रॉयड 11 अपडेट मिलना शुरू हो गया है। यह नया अपडेट शुरूआती रूप से सीमित संख्या के लोगों के लिए ज़ारी किया गया है, लेकिन आने वाले दिनों में इसे सभी रेडमी नोट 9 प्रो यूज़र्स तक पहुंचा दिया जाएगा। Xiaomi ने रेडमी नोट 9 प्रो स्मार्टफोन को इस साल मार्च में Redmi Note 9 Pro Max के साथ लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 आधारित MIUI 11 के साथ लॉन्च हुआ था। हालांकि, सितंबर महीने में इसे MIUI 12 अपडेट ज़ारी कर दिया गया था। यह अपडेट कई बदलाव व रिफ्रेश इंटरफेस लेकर आया था।

यूज़र्स द्वारा ट्विटर पर साझा की जानकारी के मुताबिक, रेडमी नोट 9 प्रो का लेटेस्ट अपडेट का साइज़ 2.3 जीबी है और इसका फर्मवेयर वर्ज़न MIUI V12.0.1.0.RJWINXM है। अपडेट के चेंजलॉग में फिलहाल किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की गई है और न ही यह बताया है कि यह लेटेस्ट अपडेट क्या कुछ बदलाव लेकर आया है। हालांकि, इसमें यह जरूर दिखता है कि नया सॉफ्टवेयर वर्ज़न स्टेबल चैनल के माध्यम से उपलब्ध है।

अन्य समाचार