Google Pay में फिर होगा बड़ा बदलाव, अब फालतू के खर्च पर लगेगी रोक , Google करेगा आपकी मदद

Google ने अपने डिजिटल पेमेंट ऐप Google Pay को पूरी तरह से रीडिजाइन कर दिया है। Google का दावा है कि नए बदलाव से Google Pay यूजर को मनी सेविंग में आसानी हो जाएगी। साथ ही यूजर अपने खर्च पर नजर रख सकेंगे। Google Pay के नए बदलाव एंड्राइड के साथ iOS यूजर के लिए होंगे। हालांकि Google की तरफ से शुरुआत में Google Pay में बदलाव केवल अमेरिकी यूजर के लिए किया गया है। हालांकि जल्द ही भारत समेत बाकी दुनिया में Google Pay का अपडेट मिलेगा। 

Google Pay के पुराने ऐप में आपको बैंक कार्ड डिटेल और हालिया ट्रांजैक्शन होम पेज पर नजर आते थे। लेकिन नए Google Pay ऐप में न केवल ट्रांजैक्शन डिटेल मिलेगी, बल्कि यूजर अपने रोजाना के खर्च को चेक कर पाएंगे। नए ऐप में आपको डिजिटल पेमेंट के साथ ही मैसेजिंग टूल भी मिलेगा। Google Pay ऐप के रीडिजाइन ऐप में यूजर अपने सबसे ज्यादा ट्रांजैक्शन करने वाले लोगों को ट्रैक कर पाएगा। साथ अगर आप किसी कॉन्टैक्ट पर क्लिक करते हैं, तो उसके साथ की पुरानी सभी ट्रांजैक्शन डिटेल दिखेगी। यह एक चैट क्लिक बबल में दिखेगी। इसी चैट बॉक्स में आपको पेमेंट का ऑप्शन मिलेगा, जहां आप मनी रिक्वेस्ट, बिल देख पाएंगे। 
फालतू के खर्च पर लगेगी लगाम 
Google Pay में एक ग्रुप चैट फीचर भी मिलेगा, जहां आप एक ग्रुप में कंट्रीब्यूशन कर पाएंगे। साथ ही देख पाएंगे कि किसने ट्रांजैक्शन किया है और किसने नही। Google Pay का सबसे बेहतरीन फीचर फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम है। मतलब यूजर की ओर से अपने कार्ड को ऐप से कनेक्ट करने पर अपने सभी खर्च पर सिंगल क्लिक पर नजर रख पाएगा। साथ ही मंथली वाइस अपने खर्चे की लिस्ट देख पाएगा। वहीं अगर आप डिनर या पार्टी और शॉपिंग में ज्यादा खर्च कर देते हैं, तो इसे लेकर Google आपको आगाह भी करेगा। इससे यूजर को अपने खर्च को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। 
Google Pay नए फीचर पर कर रहा काम 
कंपनी एक नए फीचर पर भी काम कर रही है, जो किसी गलत पर्सन को पैसे भेजने पर आपको अलर्ट करेगा। साथ ही कुछ नए प्राइवेसी कंट्रोल फीचर को कस्टमाइज करने का भी विकल्प मिल सकता है. अगर प्राइवेसी की बात करें, तो Google Pay का कहना है कि उसकी तरफ से किसी भी थर्ड पार्टी के साथ यूजर डेटा नही शेयर किया जाता है। 

अन्य समाचार