बिहार में ऐसे निकालें जमीन का खतियान, कभी नही खाएंगे धोखा

बिहार में जमीन खरीद बिक्री को लेकर बहुत ही ज्यादा चीटिंग हो रहा है जिससे आम लोगों को काफी ज्यादा नुकसान हो जाता है। जमीन किसी और का और बेच कोई और देता है। इसलिए इस तरह का धोखा न हो इसके लिए जमीन की सही जानकारी होना बहुत ही जरूरी है। यदि आप भी बिहार में जमीन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको जमीन का खतियान जरूर निकलवा लेना चाहिए ताकि किसी भी तरह के धोखे से आप खुद को बचा सकें।

बिहार में जमीन से सम्बंधित सभी जानकारियाँ ऑनलाइन रजिस्टर हो चुकी है जिसकी जानकारी आप निम्न प्रोसेस से निकाल सकते हैं। आइये जानते हैं।
1. सबसे पहले आप बिहार भूमि के आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
2. बिहाभूमि की वेबसाइट ओपन पर आपको सबसे पहले अपना जिला सेलेक्ट करना होगा।
3 .इसके बाद आपको अपना अंचल और मौजा सेलेक्ट करना होगा।
4. सारी जानकारियों को फील करने के बाद आपके सामने जमीन से सम्बंधित सभी जानकारियां उपलब्ध हो जाएगी। अब इसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए http://biharbhumi.bihar.gov.in/Biharbhumi/ पर तुरन्त विजिट करें।

अन्य समाचार