जागरुकता अभियान के बाद भी नहीं थम रहा दुर्घटनाओं का सिलसिला

संवाद सहयोगी, किशनगंज : जागरुकता अभियान चलाने के बावजूद जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी नहीं आ रही है। यातायात नियमों की अवहेलना के कारण सड़क दुर्घटनाओं में लगातार इजाफा होता जा रहा है। आंकड़ों पर अगर गौर करें तो विगत तीन वर्षों के दौरान जिले में 268 सड़क दुर्घटनाएं घटित हुई है। इन दुर्घटनाओं में 194 लोग काल की गाल में समा गए। जबकि 327 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से कई लोग तो अब अपाहिज की जिदगी जीने को विवश हैं।

आंकड़ों के अनुसार 2018 में जिले में 100 सड़क दुर्घटनाएं घटित हुई थी। इन दुर्घटनाओं में 60 लोगों की मौत हुई और जबकि 140 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 2019 में जिले में घटित कुल 88 सड़क दुर्घटनाओं में 78 लोगों की मौत हुई और 105 लोग घायल हो गए। 2020 में अक्टूबर माह तक जिले में 80 सड़क दुर्घटना घटित हुई। इन दुर्घटनाओं में 56 लोगों की मौत हो गई और 82 लोग घायल हो गए। इन सड़क दुर्घटनाओं में अधिकांश मृत और घायल बाइक सवार थे।
दो बच्चों को छोड़ नाबालिग बेटी के साथ महिला लापता यह भी पढ़ें
एसपी कुमार आशीष ने बताया कि यातायात नियमों की अवहेलना के कारण अधिकांश सड़क दुर्घटना घटित होती है। जिलेवासियों को जागरुक करने के लिए पुलिस और प्रशासन के द्वारा लगातार जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। ताकि लोग यातायात नियमों का पालन कर सकें। कभी कभी पुलिस सख्ती भी बरत रही है। लगातार वाहन चेकिग किया जा रहा है और यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों से जुर्माना भी वसूला जा रहा है। पुलिस यह सख्ती लोगों को भय दिखाने के लिए नहीं बल्कि उनके जीवन रक्षा के लिए की जाती है। सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है और धुंध भी छाने लगी है। ऐसे में लोगों को वाहन चलाते वक्त और अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार