एक नजर की दूसरी फाइल

गोल कृमि कर देता है पशुओं को दुर्बल

संवाद सहयोगी, किशनगंज : दुधारु पशुओं में अनेक रोग होते हैं। लेकिन इनमें गोल कृमि नामक रोग अक्सर होता रहता है। यह रोग पशुओं में हरी घास चरने के क्रम में मिट्टी के पेट में चले जाने से होता है। इस रोग से पशुओं को बचाना बहुत जरूरी होता है। इस रोग से ग्रसित पशु धीरे-धीरे दुर्बल होते चले जाते हैं। यह जानकारी सोमवार को वैज्ञानिक डॉ. नीरज प्रकाश ने दी। उन्होंने बताया कि इस बीमारी के शिकार बछड़े भी होते हैं। कभी-कभी यी बीमारी बछड़ों में दुधारु पशुओं के पेट से ही हो जाती है। दूध के द्वारा भी यह बीमारी फैलती है। इस बीमारी से ग्रसित पशुओं के पेट में कब्ज बने रहने के साथ पतला दस्त भी शुरु हो जाता है। कभी-कभी गोबर मल के द्वारा केंचुआ बाहर निकल आता है। ऐसी स्थिति में बीमारी से ग्रसित पशुओं को पशुब चिकित्सक की सलाह के अनुसार दवा देना चाहिए।
दो बच्चों को छोड़ नाबालिग बेटी के साथ महिला लापता यह भी पढ़ें
-------
समेकित कृषि प्रणाली बढ़ाता उत्पादन
संवाद सहयोगी, किशनगंज : कृषि के विभिन्न उद्यमों को इस प्रकार समायोजन किया जाता है कि वे एक दूसरे के पूरक हों। साथ ही पर्यावरण को सुरक्षित रखते हुए संसाधनों की क्षमता, उत्पादकता और लाभप्रदता में वृद्धि की जा सके। इसे ही समेकित कृषि प्रणाली कहते हैं। यह जानकारी सोमवार को प्रखंड कृषि पदाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि समेकित कृषि प्रणाली स्व समपोषित प्रणालियां, अवशेषों के चक्रीय और जल एवं पोषक तत्वों आदि के निरंतर प्रवाह पर आधारित है। इससे कृषि लागत में कमी आती है। साथ ही आमदनी और रोजगार का सृजन होता है।
-------
पाइप बिछ गए लेकिन नही पहुंचा जल
संवाद सहयोगी, किशनगंज : शहरी क्षेत्र के विभिन्न वार्डों व मोहल्ले में जलापूर्ति के लिए पाइप लाइन तीन माह पूर्व ही बिछा दिए गए। इस पाइप को जमीन के अंदर में बिछाने के क्रम में सड़कों को तोड़ दिया गया। लोगों ने यह सोचकर सब्र कर लिया कि घर तक शुद्ध पेयजल तो पहुंच जाएगा। लेकिन अब तक लोगों के घर शुद्ध पेयजल नही पहुंच पाया है। इससे लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है।
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार