थावे दुर्गा मंदिर में 29 को मनाई जाएगी देव दीपावली

थावे(गोपालगंज) : कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर ऐतिहासिक थावे दुर्गा मंदिर परिसर में 29 नवंबर की शाम देव दीपावली मनाई जाएगी। इस दिन मंदिर परिसर हजारों दीप जलाएं जाएंगे। देव दीपावली को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। हालांकि एसडीओ सदर उपेंद्र कुमार पाल ने बताया कि कोरोना को लेकर नए गाइड लाइन का प्रतिक्षा की जा रही है। कोरोना के गाइडलाइन के अनुरूप देव दीपावली की तैयारी की जाएगी। मंदिर परिसर में 2011 से देव दीपावली बनाने की परंपरा चली आ रही है। देव दीपावली पर थावे दुर्गा मंदिर दीयों की रोशनी से जगमग होगा। उधर, ज्योतिषविद् पंड़ित राजेश्वरी मिश्र ने बताया कि देव दीपावली पर मां सिंहासनी के दरबार में दीप दान करने से ना सिर्फ शांति मिलती है, बल्कि समृद्धि, आरोग्यता व दारिद्रता भी समाप्त होता है। यह दीप जीवन में उजाला भरता है। आपका दान किया गया दीप धर्मशास्त्र के साथ वातावरण के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होगा। देव दीपावली शुभ मुहूर्त 29 नवंबर को शाम 5 बजकर 16 मिनट से 7 बजे तक है। वहीं मां विध्यवासिनी के साधक डब्लू गुरू ने बताया कि त्रिपुरासुर राक्षस ने ब्रह्मा जी की तपस्या करके उनका वरदान पा लिया। वरदान पाने के बाद उसने तीनों लोकों पर अपना आधिपत्य स्थापित कर लिया था। उसके अत्याचार से परेशान देवताओं ने भगवान शिव से इस राक्षस का अंत करने के लिए प्रार्थना की। भगनाव शिव ने सभी देवताओं के विनती के बाद त्रिपरासुर से युद्ध करके उसका अंत कर दिया। इसलिए देव दीपावली के दिन पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है।


डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार