भूमि विवाद में हुई मारपीट में कई घायल, सड़क जाम

बेगूसराय। गढ़पुरा थाना क्षेत्र के रजौड़ गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें महिला समेत सात लोग घायल हो गए। इसमें एक पक्ष के घायल हुए पांच लोगों को लेकर गढ़पुरा-बेगूसराय मुख्य पथ को मध्य विद्यालय रजौड़ के समीप सड़क जाम कर आवागमन अवरुद्ध कर दिया। इसके बाद गढ़पुरा थाना के पुअनि चंद्र प्रकाश महतो दल बल के साथ पहुंचकर घायलों को उठाकर पीएचसी गढ़पुरा इलाज के लिए लाया। पुलिस के प्रयास से करीब एक घंटा से लगे जाम को समाप्त कराया गया। घायलों में एक पक्ष से चंद्रदेव यादव, मिथिलेश देवी, मंगल यादव, कलेशिया देवी, कमली यादव शामिल हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरे पक्ष के कलानंद यादव एवं अरुण यादव भी जख्मी हुए हैं। इन दोनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।


बताया गया कि दोनों पक्षों में भूमि विवाद बहुत दिनों से चला रहा है। इसको लेकर झगड़ा झंझट होते रहता है। बुधवार के दिन सुबह से ही दोनों पक्ष में विवाद शुरू हुआ। इसमें विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई। चंद्रदेव यादव ने बताया कि जमीनी विवाद में एक वर्ष पूर्व भी मारपीट हुई थी। इस घटना में भी थाना में मामला दर्ज कराया गया था। वह मुकदमा भी लंबित चल रहा है। वहीं दूसरे पक्ष के कलानंद यादव का कहना है कि चंद्रदेव यादव मामले का निपटारा करना नहीं चाहते हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रतोष कुमार ने बताया कि पुअनि चंद्र प्रकाश महतो घटनास्थल पर जाकर मामले को शांत कराया एवं घायल को इलाज के लिए पीएचसी लाया गया। दोनों पक्ष से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार