जबरदस्ती मामले में पिता ने दर्ज कराई एफआईआर

जीरादेई थाना क्षेत्र के भैंसाखाल गांव में कलयुगी चाचा ने रिश्ते को शर्मसार करते हुए भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। हालांकि चाचा व भतीजी दोनों ही नाबालिग हैं। परिजनों के अनुसार गांव के एक लड़के ने जो रिश्ते में चाचा लगता है। बुधवार की सुबह शौच के लिए घर से निकली नाबालिग से दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद लड़के ने धमकी देते हुए एफआईआर दर्ज करने पर खामियाजा भुगतने तक की धमकी दे डाली। लड़की के पिता ने स्थानीय थाना को इसकी सूचना देते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। लड़की के पिता द्वारा महिला थाना में गांव के ही मुधुन राम के पुत्र सचिन राम पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।

अन्य समाचार