शहर में बिना मास्क के घूम रहे लोगों से वसूला गया जुर्माना

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने शुक्रवार से सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। बिना मास्क के घूम रहे लोगों से शुक्रवार को नगर थाने के सामने जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की गई। इसके साथ ही लोगों को सख्त हिदायद भी दी गई कि वे आगे से मास्क पहनकर ही चलेंगे। नहीं तो उनके खिलाफ महामारी एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बताया गया है कि नगर थाने के सामने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार, सदर बीडीओ पंकज कुमार शक्तिधर व नगर इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार राय ने नेतृत्व में बिना मास्क के घूमने वालों से जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की गई। नगर परिषद के कर्मियों ने 97 लोगों से 4850 रुपए का जुर्माना वसूला। वहीं नगर थाने की पुलिस ने चार लोगों से दो सौ रुपए वसूला। सदर बीडीओ के कर्मियों ने 26 लोगों से 13 सौ रुपए का जुर्माना वसूला। वहीं शहर में मास्क नहीं पहनकर चलने वाले लोगों के बीच जुर्माना वसूलने की कार्रवाई से हड़कंम मचा रहा।

अन्य समाचार