बीजेपी के राज्यसभा उम्मीदवार सुशील मोदी सबसे लंबे समय तक रहे बिहार के डिप्टी सीएम

राज्यसभा सदस्य के उम्मीदवार के तौर पर नामित भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी के नाम बिहार में सबसे लंबे समय तक उपमुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड है। साल 2005 में वे बिहार के तीसरे उपमुख्यमंत्री बने और  वे 11 वर्ष तक इस पद पर रहे। 

संसदीय राजनीति में सुशील मोदी 1990 में पटना केंद्रीय (अब कुम्हरार) विधान सभा से पहली बार चुनाव जीते। इसके बाद 1995 और 2000 में चुनाव जीते। 2004 में भागलपुर से लोकसभा सांसद चुने जाने के बाद 2005 में इस्तीफा देकर उपमुख्यमंत्री बने। इसके पहले 1996 से 2004 तक आठ साल तक बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे। साल 2000 में सात दिनों की नीतीश सरकार में संसदीय कार्य मंत्री बने।  जून 2013 में भाजपा के नीतीश सरकार से अलग होने तक वे उप मुख्यमंत्री रहे। सरकार से हटने पर बिहार विधान परिषद में विरोधी दल के नेता बने। जुलाई 2017 से लेकर प्रदेश में गठित नई सरकार के बनने तक उपमुख्यमंत्री के पद पर रहे। 
पटना के सेंट माइकल से स्कूली शिक्षा तो बीएससी की डिग्री बीएन कॉलेज पटना से ली। 1974 में जेपी के आह्वान पर एमएससी की पढ़ाई छोड़ दी और 19 महीने तक जेल में रहे।  1968 में आरएसएस का उच्चतम प्रशक्षिण यानी अधिकारी प्रशक्षिण कोर्स ज्वाइन किया। मैट्रिक की पढ़ाई पूरी करने के बाद आरएसएस के विस्तारक की भूमिका में दानापुर व खगौल में काम किया। बाद में पटना शहर के संध्या शाखा का इंचार्ज भी बने।   
व्यक्तिगत परिचय जन्म : 05 जनवरी 1952 पिता : मोती लाल मोदी  माता: रत्ना देवी  पत्नी: जॉर्ज जेसी मोदी संतान : दो पुत्र

अन्य समाचार