समंदर में तैरती नजर आईं सोनाक्षी सिंन्हा, फैंस बोले-जलपरीRelated Story
28 Nov, 2020 04:22 PM | R Kumar 28
समंदर में तैरती नजर आईं सोनाक्षी सिंन्हा, फैंस बोले-जलपरी

अदिति त्यागी - बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Soankshi Sinha) हॉलीडे के लिए मॉलदीव (Maldives) में हैं। अपने वेकेशन पर वो कब क्या कर रही हैं उसकी अपडेट्स वो लगातार फैन्स को दे रहीं हैं। सोनाक्षी फ़िलहाल मालदीव में चिल और एन्जॉय कर रही हैं। इसी बीच अब सोनाक्षी माल्दीव के समंदर में जलपरी की तैरती नजर आ रहीं हैं। मछलियों के साथ समुन्द्र में सोनाक्षी गोता लगाती सोनाक्षी का लेटेस्ट वीडियो खूब वायरल (Viral) हो रहा है।
दरअसल सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है जिसमें वो समुन्द्र में गोता लगाते दिख रहीं हैं। वीडियो के साथ सोनाक्षी ने कैप्शन में लिखा - 'जब मैं कहती हूं कि मैं पानी बेहद खुश हूं तो इसके मायने हैं। ' सोनाक्षी के इस वीडियो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट्स और लाइक भी कर रहे हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर इस वीडियो की खूब चर्चा भी हो रही है।
बता दें कि मालदीव में रहकर ही सोनाक्षी को यहां स्कूबा डाइविंग का लाइसेंस भी मिल गया है जिसकी जानकारी सोनाक्षी ने कुछ तस्वीरें शेयर कर दी थी। तस्वीरों में सोनाक्षी स्कूबा डाइविंग के गेटअप में नजर आयीं थी। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा- अब मैं एक लाइसेंस प्राप्त स्कूबा गोताखोर हूं। यह वह चीज है जो मैं सालों से करना चाहती थी और आखिरकार यह मुझे मिल गया है। मुझे समंदर से प्यार है।
वर्कफ़्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा आखिरी बार फिल्म 'दबंग 3' में नजर आयीं थीं। इस फिल्म में उनके साथ सलमान खान थे। अब सोनाक्षी जल्द ही फिल्म 'भुजः द प्राइड ऑफ इंडिया' में दिखाई देने वाली हैं। इस फिल्म में अजय देवगन और संजय दत्त भी लीड रोल में होंगे। फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक दूधैया हैं और फिल्म डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर रिलीज की जाएगी।
Related Story