51 हजार दीयों से आज जगमग होगा मां का दरबार

थावे स्थित दुर्गा मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर रविवार को देव दीपावली मनेगी। इस अवसर पर 51हजार दीपों से मां सिंहासनी का दरबार रोशन होगा। कार्यक्रम संपन्न कराने को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। एसडीओ सदर उपेंद्र कुमार पाल ने बताया कि कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करते हुए श्रद्धालु देव दीपावली मनाएंगे। ज्योतिषविद् पं राजेश्वरी मिश्र ने बताया कि देव दीपावली पर मां सिंहासनी के दरबार में दीप दान करने से ना सिर्फ शांति मिलती है, बल्कि समृद्धि,आरोग्यता व दारिद्रता भी समाप्त होता है। यह दीप जीवन में उजाला भरता है।

अन्य समाचार