जानलेवा है एड्स, थोड़ी सी लापरवाही से हो सकती है बीमारी

मधेपुरा। थोड़ी सी लापरवाही एड्स की बीमारी को बढ़ा रही है। जिले में पांच सालों के दौरान 311 व्यक्ति एचआइवी पॉजिटिव हो चुके हैं। हर साल मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। यद्यपि इस साल सही ढंग से जांच नहीं हो पाने के कारण मरीजों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतर 18 से 30 वर्ष के व्यक्ति ही इससे पीड़ित मिले हैं। इसमें अधिकतर काम के लिए दूसरे प्रदेशों में रहने वाले व्यक्ति ही हैं। पुरुष व महिलाएं दोनों बीमारी से पीड़ित हो रही हैं।

जिले में एचआइवी की जांच में पॉजिटिव होने के बाद स्वास्थ्य प्रशासन मरीजों को इलाज के लिए नजदीक के एआरटी सेंटर भेज देते हैं। सदर अस्पताल परिसर स्थित एचआइवी जांच व परामर्श केंद्र में आने वाले पुरुष व महिलाओं को सबसे पहले काउंसलर के द्वारा जानलेवा रोग से बचने का परामर्श दिया जाता है। इसके बाद जो सहमत हो जाता है जांच किया जाता है। जांच के दौरान पॉजिटिव आने पर उस व्यक्ति को इलाज के लिए एआरटी सेंटर भेज दिया जाता है। एचआइवी पॉजिटिव गर्भवती महिला से होने वाले बच्चे को बचाने को लेकर चिकित्सक के परामर्श अनुसार प्रसव पूर्व नेविरापिन नामक दवा दी जाती है। वहीं जन्म के बाद शिशु को नेविरापिन सिरप पिलाया जाता है। ताकि माता से शिशु में एचआइवी संक्रमण न हो।

एचआइवी पॉजिटिव होने के कारण -: असुरक्षित यौन संबंध बनाने से
-: दूषित सूई व सिरिज इस्तेमाल करने से -: दूषित रक्त के उत्पाद चढ़ाने से
-: संक्रमित माता-पिता से होने वाले बच्चों को पिछले पांच वर्षों में पॉजिटिव होने वाले मरीजों का आंकड़ा वर्ष -कुल पॉजिटिव - पुरुष - महिला
2015 - 50 - 28 - 22 2016 - 51 - 27 - 24 2017 - 62 - 30 - 32 2018 - 58 - 25 - 33 2019 - 68 - 30 - 38 2020 -22 - 13 - 09 (वर्तमान वर्ष में कोरोना के कारण काफी कम लोगों ने जांच कराया। इस कारण पॉजिटिव मरीजों की संख्या कम रही।)
एचआइवी से पीड़ित होने वालों मरीजों का उम्र अधिकतर 18 से 30 वर्ष के बीच का होता है। इस उम्र में खासकर बाहर मजदूरी करने वाले युवा गलत रास्ते पर चलने लगते हैं। इसका परिणाम आगे चलकर एड्स में परिवर्तित हो जाता है। इसलिए घर से बाहर रहने वाले लोगों को खुद पर संयम रखना चाहिए। एड्स एक जानलेवा बीमारी है। एचआइवी पीड़ित मरीज नियमित दवा का सेवन कर रोग को नियंत्रित रख सकता है।
डॉ. फूल कुमार
एड्स नियंत्रण इकाई प्रभारी
सदर अस्पताल,मधेपुरा
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार