क्रय केंद्र खुलने में हुई देरी, किसान बिचौलियों के हाथों बेच रहे धान



मधेपुरा। जिले में इस बार किसानों से सरकारी क्रय केंद्रों पर 40 हजार एमटी धान की खरीद का लक्ष्य तय किया गया है। सहकारिता विभाग ने धान क्रय के लिए 134 पैक्स और चार व्यापार मंडल में क्रय केंद्र खोलने की अनुमति प्रदान की है, लेकिन पैक्सों को अभी तक धान क्रय करने को लेकर सहकारी बैंक से कैश क्रेडिट उपलब्ध नहीं हो पाया है। कैश क्रेडिट उपलब्ध नहीं होने सहित कई अन्य मांगों को लेकर अभी तक क्रय केंद्रों पर धान की खरीद शुरू नहीं हो सकी है। धान क्रय प्रारंभ नहीं हो पाने के कारण किसान बिचौलियों के हाथों औने पौने दर पर धान बेचने को मजबूर हो रहे हैं।

सहकारिता विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 23 नवंबर से 31 मार्च तक धान क्रय करने को लेकर लक्ष्य निर्धारित किया गया है। क्रय केंद्रों पर पंजीकृत किसान ही बेच पाएंगे धान सरकारी क्रय केंद्रों पर सहकारिता विभाग से पंजीकृत किसानों का ही धान लिया जाना है। इसके लिए किसानों को सहकारिता विभाग के वेबसाइट पर ऑन लाइन पंजीयन करना होगा। अभी तक धान बेचने के लिए सिर्फ 1695 किसानों ने अपना पंजीयन कराया है, जबकि गत वर्ष सरकारी क्रय केंद्रों पर धान बेचने को लेकर 7706 किसानों ने अपना पंजीयन कराया था। इस बार किसानों पंजीयन कराने को लेकर किसानों में कोई उत्साह नहीं दिख रहा है। इसकी कई वजह किसानों के द्वारा कही जा रही है। किसानों का कहना है कि सरकारी क्रय केंद्रों पर धान बेचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अभी गेहूं की खेती का समय है। ऐसे में किसानों को तत्काल रुपयों की जरूरत है। इस वजह से किसान सरकारी क्रय केंद्रों की जगह बिचौलियों के हाथों कम कीमत पर धान बेच रहे हैं। क्रय केंद्रों पर 1868 और 1888 रुपये की दर से लेना है धान सरकारी क्रय केंद्रों पर किसानों से धान क्रय को लेकर दर भी निर्धारित किया गया है। ए ग्रेड धान की कीमत प्रति क्विंटल 1888 रुपये तय किया गया है। वहीं बी ग्रेड धान की कीमत प्रति क्विटल 1868 रुपये तय किया गया है, लेकिन अभी तक क्रय केंद्रों पर धान नहीं लिए जाने की वजह से किसान कम कीमत पर अपना धान बेच रहें हैं। किसानों का कहना है कि क्रय केंद्रों के संचालन में हो रही देरी की वजह से किसानों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। धान क्रय एक नजर में जिले में किसानों से धान क्रय का लक्ष्य : 40 हजार एमटी धान क्रय केंद्र खोलने की अनुमति : 134 पैक्स

व्यापार मंडल में भी खुला क्रय केंद्र : 04 धान बेचने के लिए किसानों का पंजीयन : 1695
ए-ग्रेड धान की कीमत : 1888 प्रति क्विंटल
बी ग्रेड धान की कीमत : 1868 क्विंटल
धान क्रय के लिए 134 पैक्स और चार व्यापार मंडल को अनुमति प्रदान की गई है। इस बार 40 हजार एमटी धान की खरीद होनी है। क्रय केंद्रों के संचालन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया गया है। -अरविद पासवान, जिला सहकारिता पदाधिकारी, मधेपुरा
क्रय केंद्रों के संचालन में अभी कई तरह की समस्या आ रही है। गत वर्ष हुए धान के क्रय के बाद का परिवहन शुल्क अभी तक पैक्सों को नहीं दिया गया है। इसके अलावे कई अड़चन है। पैक्सों की समस्या दूर होने के बाद ही क्रय केंद्र का संचालन हो पाएगा।
दीपक यादव
जिलाध्यक्ष
पैक्स अध्यक्ष संघ
मधेपुरा
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार