फरार आरोपितों के घर इश्तेहार चिपकाया

एमएच नगर थाने के तेलकथू पंचायत के पड़री में वृद्ध हत्या मामले में पुलिस द्वारा आरोपितों के घर इश्तेहार चस्पा किया गया है। बता दें कि पड़री में 4 जून को गैरमजरूआ जमीन को ले 60 वर्षीय वृद्ध रामनाथ यादव को ईंट पत्थर से मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया गया था। पटना के लिए जाने के क्रम में वृद्ध की मौत हो गयी थी। इस घटना में मृतक के पुत्र शैलेन्द्र कुमार द्वारा दो महिला सहित आठ लोगों को नामजद किया गया था। पुलिस पहले ही एक नामजद अवधेश यादव को घटना के दिन ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं बाकी सभी आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इसे लेकर पुलिस ने कोर्ट के आदेशानुसार अभियुक्तों के घर इश्तेहार चस्पा किया है। मौके पर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार, एएसआई मुन्ना यादव व हवलदार रत्न प्रसाद थे।

अन्य समाचार