सहरसा से कुपहा तक होगा रेल निरीक्षण

सहरसा। पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक ललित चंद्र त्रिवेदी आगामी 11 दिसंबर 20 को सहरसा आने की पूरी संभावना है। सहरसा से राघोपुर- आसनपुर कुपहा तक वे विडो निरीक्षण करते हुए जाने का कार्यक्रम निर्धारित हैं। हालांकि आने का टाइम टेबल अब तक नहीं आया है। लेकिन उनके आगमन की संभावना को लेकर रेल प्रशासन पूरी तैयारी में जुट गयी है। दो दिन पूर्व ही पूर्व मध्य रेल के मंडल रेल प्रबंधक अशोक माहेश्वरी सड़क मार्ग से ही सरायगढ- आसनपुर कुपहा रेल खंड का निरीक्षण कर उनके आगमन की तैयारी में जुट गए है। सहरसा में भी रेल अधिकारियों ने महाप्रबंधक के आगमन को लेकर धीरे-धीरे अपनी तैयारी शुरू कर दी है।


डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार