कैमूर के बहेरी गांव के तालाब में लगे बिमा में घुसा घायल लकड़बग्घा

कैमूर । प्रखंड के सबार थाना क्षेत्र अंतर्गत बहेरी गांव के पश्चिम दिशा में स्थित तालाब में लगाए गए बिमा में मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे एक लकड़बग्घा घुस गया। जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गया। लकड़बग्घा की सूचना ग्रामीणों द्वारा स्थानीय थाना व वन विभाग को दी गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम द्वारा लकड़बग्घा निकालने का प्रयास किया। काफी प्रयास से करीब छह से सात घंटे बाद कई तरह के उपाय करने के बाद उसे निकाला गया।

जानकारी के अनुसार ग्रामीण ओम प्रकाश कुमार व रविन्द्र गुप्ता ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे नौहट्टा पहाड़ी के रास्ते बहेरी गांव के पश्चिम से पूरब उत्तर के दिशा में जा रहा था। तभी खेत में काम कर रहे किसान व बच्चों द्वारा हो हल्ला किए जाने लगा की एक बाघ जा रहा है। तभी हो हल्ला सुनकर गांव के सैकड़ों ग्रामीण लाठी डंडा लेकर घेराव शुरू किया तभी गांव के पश्चिम तालाब में लगे बिमा में घुस गया। बिमा बेलांव सबार के मुख्य पथ से गुजरता है। ग्रामीणों द्वारा पर रखे गैबियन से दोनों तरफ से बंद कर दिया गया। उसके बाद तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम में रेंजर चरित्र चौधरी के निर्देश पर करीब 12 बजे के आसपास वन कर्मी द्वारा पिजड़ा ,जाली व अन्य उपकरण लेकर स्थल पर पहुंचे। इसके बाद उसे निकालने के प्रयास शुरू किया गया। छह घंटे के बाद अथक प्रयास से लकड़बग्घा को बिमा से निकला गया। उसके बाद पिजड़ा में बंद कर भभुआ ले जाया गया।
भभुआ सदर अस्पताल में आइएमए के चिकित्सकों ने किया प्रदर्शन यह भी पढ़ें
इस संबंध में रेंजर चरित्र चौधरी ने बताया कि अनुमान लगाया जा रहा है शिकार का पीछा करते हुए गांव की ओर आ गया। ये लकड़बग्घा प्रजाति का है। इसकी उम्र करीब 10 से 12 वर्ष अनुमान लगाई जा रही है। इसको मुंह में चोट लगी है। संभवत: खेत में जानवरों की सुरक्षा के लिए कोई विस्फोटक पदार्थ लगाया गया होगा। जिससे उसके मुंह से दब जाने के बाद इसी प्रकार की घटना की आशंका जताई जा रही है। जो चिकित्सक को बुला इलाज कराया जाएगा। आगे वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर ही कुछ किया जाएगा। स्थल पर लकड़बग्घा को देखने के लिए क्षेत्र के काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। वन विभाग के फोरेस्टर रविशंकर सिंह, वन कर्मी अजित कुमार, सुभाष कुमार, राहुल कुमार, राजा हिदुस्तानी व सबार थाना के पुलिस मौजूद थे।
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार