किसान चौपाल में दी कृषि प्रदत्त जानकारी

संवाद सूत्र, करजाईन बाजार (सुपौल): बसंतपुर प्रखंड अंतर्गत भगवानपुर पंचायत के मधुरा वार्ड नंबर 1 में बुधवार को किसान चौपाल का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मुखिया जयप्रकाश पासवान ने की। इस दौरान पंचायत कृषि समन्वयक अरविद कुमार चौधरी और किसान सलाहकार पवन कुमार यादव ने किसानों की समस्याओं को सुनकर फसल की अच्छी व गुणवत्तापूर्ण पैदावार करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। पंचायत कृषि समन्वयक अरविद कुमार चौधरी ने कहा कि वैसे लोग जो आयकर दाता हैं और पति-पत्नी दोनों ही किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे हैं। वैसे व्यक्ति अविलंब भारत कोष के वेबसाइट के माध्यम से राशि लौटा दें नहीं तो विभाग उनके विरुद्ध कार्रवाई को मजबूर होंगे। फसल में उच्च पैदावार से संबंधित जानकारी देते हुए कहा कि मिट्टी की जांच करवा कर ही फसल लगाए। खेतों में अधिक से अधिक जैविक खाद का ही प्रयोग करे जिससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति बरकरार रहे। जैविक खाद का उत्पादन भी स्वयं ही करे। साथ ही कहा कि गेहूं की खेती जीरो टिलेज से ही करें। साथ ही कृषि यांत्रिकरण अनुदान का लाभ अवश्य ले। सरकार के तरफ से कृषि कार्य क्षेत्र में कई महत्वकांक्षी योजनाएं चलाए जा रहे हैं। उनकी जानकारी लेकर लाभ प्राप्त करे। वही धान अधिप्राप्ति के संबंध में बताया कि सभी किसान धान की बिक्री पैक्स में ही करें। ताकि आपको सरकार द्वारा उचित निर्धारित मूल्य प्राप्त हो सके। वही किसान पैक्स में धान की विक्री कर सकते हैं, जिनका निबंधन पैक्स में हुआ है। जिनका नहीं हुआ है वैसे किसान पैक्स में निबंधन करवा लें। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य देवेन्द्र दास, किशोर ठाकुर, सकलदेव पौद्दार, हरि नारायण यादव, ललन मुखिया, रामेश्वर मुखिया, वासुदेव ठाकुर मिथिलेश कुमार मुखिया, दिनेश कुमार दिनकर, राजेश कुमार, देवनारायण पौद्दार, रामखेलावन मुखिया, दुखी पासवान, पिटू मुखिया सहित कई किसान मौजूद थे।

आदत में नहीं हो रहा बदलाव, उपयोग बिना बेकार हो रहे शौचालय यह भी पढ़ें
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार