सिवान में किसान चौपाल में किसानों को दी गई कृषि संबंधित विकास योजनाओं की जानकारी

सिवान । कृषि विभाग आत्मा के सौजन्य से दारौंदा प्रखंड के रमसापुर, बसंतपुर के सरेयां श्रीकांत पंचायत के मध्य विद्यालय विष्णुपुरा तथा हसनपुरा प्रखंड के मंद्रपाली पंचायत के अरजल बाजार में गुरुवार को किसान चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों को कृषि संबंधित विकास योजनाओं की जानकारी दी गई तथा इसका लाभ उठाने के लिए किसानों को प्रेरित किया गया।

जानकारी के अनुसार दारौंदा प्रखंड के रमसापुर पंचायत सरकार भवन परिसर में आयोजित किसान चौपाल में कृषि समन्वयक राजदेव सिंह ने किसानों को खेती की जानकारी तथा इसके लिए रजिस्ट्रेशन के भी गुर बताए। सहायक तकनीकी प्रबंधक शरद सिंह ने बताया कि किसान अगर समूह बनाकर खेती के साथ-साथ दुग्ध उत्पादन, मत्स्यपालन, मुर्गी पालन एवं सब्जी उत्पादन का भी कार्य करते हैं और किसान उत्पादक संगठन से जुड़कर उसका बाइप्रोडक्ट तैयार करें तो किसान की आय में अच्छी वृद्धि होगी और किसान आत्मनिर्भर हो सकते हैं। प्रखंड उद्यान पदाधिकारी श्रीराम सुमन ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म सिचाई योजना के बारे जानकारी दी। इस मौके पर बीएओ सतीश कुमार सिंह, उमेश कुमार सिंह, राजदेव प्रसाद, सलाहकार विद्या कुमार, बलवंत कुमार तथा मुन्ना कुमार गुप्ता, बच्चा यादव ओमप्रकाश यादव,पारसनाथ प्रसाद के साथ पंचायत के दर्जनों किसान उपस्थित थे। बसंतपुर प्रखंड के सरेयां श्रीकांत पंचायत के विष्णुपुरा मध्य विद्यालय में सरपंच अशोक प्रसाद की अध्यक्षता में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा दी जा रही कृषि योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही खेती के अलावा मत्स्य पालन, खस की खेती आदि करने के लिए किसानों को प्रेरित किया गया तथा इसका लाभ बताए गए। इस दौरान किसानों को कृषि अनुदान की जानकारी दी गई। मौके पर कृषि पदाधिकारी अजय झा, समन्वयक सुधीर सिंह, मो. आरिफ , देवेंद्र कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, किसान अच्छे लाल साह, ध्रुवपति देवी, शिव नारायण प्रसाद, रवींद्र प्रसाद, भरत प्रसाद, लालबहादुर सिंह आदि उपस्थित थे। वहीं हसनपुरा प्रखंड के मंद्रपाली पंचायत के अरजल बाजार में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। इस मौके पर सहायक तकनीकी प्रबंधक रजनीश बैठा, कृषि समन्वयक वेद प्रकाश, राजकिशोर ठाकुर, अजीत कुमार, किसान सलाहकार सहित दर्जनों किसान उपस्थित थे।

डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार