फसल क्षति का मुआवजा नहीं मिलने से आक्रोश

सहरसा। सौरबाजार प्रखंड क्षेत्र के सहुरिया पश्चिमी पंचायत के किसानों के बर्बाद फसल की जांच होने के बाद भी उचित कार्रवाई नहीं होने पर किसानों में आक्रोश व्याप्त है। किसान ध्यानी प्रसाद यादव, सिकेंद्र यादव, बारिश लाल यादव, चंदेश्वरी यादव, कपिल देव यादव, शत्रुध्न यादव, सुधीर सिंह, प्रमोद सिंह, सत्येंद्र चौधरी, संजय यादव, अरुण यादव समेत अन्य किसानों ने बताया कि दो माह पूर्व भारी बारिश में हम लोगों का धान मक्का व अन्य फसल बर्बाद हो चुका था जिसको लेकर कृषि अधिकारी को आवेदन देकर जांच की मांग किये थे। कृषि अधिकारी संजीव कुमार झा ने सहुरिया पश्चिमी पंचायत पहुंचकर स्थल जांच करते हुए मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। किसानों ने मुआवजा को लेकर इंतजार करते रहे लेकिन बाढ़ घोषित लिस्ट में सहुरिया पश्चिमी पंचायत का नाम नहीं दर्शाया गया था। मुखिया प्रतिनिधि अनिमेष कुमार के नेतृत्व में कृषि अधिकारी के खिलाफ आक्रोश जताया और उन्होंने कृषि वरीय अधिकारी से मुआवजा की मांग की है। इस संबंध में कृषि समन्वयक संजीव कुमार झा ने बताया कि जिला कार्यालय पहुंचकर वरीय पदाधिकारी से बात करने की जानकारी दी।


डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार