किसानों को इस बार धान बेचने के बाद भुगतान के लिए नहीं लगाना होगा चक्कर

अररिया। जिले के किसानों को इस बार पैक्स को धान बेचने के बाद पैसे के लिए महीनों इंतजार नहीं करना पड़ेगा न ही पैक्स व व्यापार मंडल का चक्कर लगाना होगा। अब धान बेचने के 48 घंटे के अंदर राशि खाते में आ जाएगी। किसानों से 17 फीसद नमी वाले धान लिए जाने का प्रावधान है। साथ ही साफ सुथरा हो। किसानों का भुगतान भी होना शुरू हो गया है।

विदित हो कि पूर्व में धान बेचने के कई माह बीत जाने के बाद भी राशि का भुगतान नहीं हो पाता था। काफी लंबा समय लग जाता था। लेकिन इस बार प्रशासन इस पर काफी सख्ती बरत रही है। धान की खरीदारी को लेकर पैक्स अध्यक्ष व व्यापार मंडल के अध्यक्ष के साथ कार्यशाला आयोजित कर लोगों को धान खरीददारी के लिए जागरूक किया गया है। इस बार लक्ष्य बढ़ा दिया गया है 60 हजार से अब 90 हजार मीट्रिक टन कर दिया गया है। इसे हासिल करने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। विगत दिनों डीएम प्रशांत कुमार सीएच ने अररिया में संचालित व्यापार मंडल अररिया, जोकीहाट के सिमरिया में धान क्रय केंद्र एवं व्यापार मंडल का औचक निरीक्षण किए थे। इस दौरान उन्होंने पारदिर्शता के साथ कार्य करने एवं रखरखाव पर विशेष ध्यान रखने का संबंधित पदाधिकारी को दिया गया। लक्ष्य कैसे शत फीसद हो इसके लिए हर लोगों को जागरूक करना होगा तभी कामयाबी मिलेगी। साथ ही ब्लाक स्तर पर बैठक कर किसानों को जागरूक करना होगा। जिसमें किसान अपने नजदीक के पैक्स केंद्र पर जाकर धान आसानी से बेच सके। हालांकि अभी भी कई जगहों पर धान क्रय शुरू नहीं हुआ है। इसको लेकर लोगों में आक्रोश है। इसको देखते हुए प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी व जांच की जा रही है। धान खरीदारी का लक्ष्य हर हाल में हासिल करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पिछली बार धान खरीदारी का लक्ष्य 60 हजार था। पिछली बार धान की खरीदारी 60 हजार लक्ष्य में 42 हजार 472 एमटी धान की खरीदारी हुई थी। करीब 70.78 फीसद धान की खरीदारी हुई थी।
युवती की हत्या कर नदी में फेंक दिया गया था शव यह भी पढ़ें
डीएम प्रशांत कुमार सीएच का कहना है कि किसान को किसी भी प्रकार की असुविधा हो तो वह अपनी समस्या का समाधान सहकारिता विभाग के अधिकारी से कर सकते है। अगर जरूरत पड़ी तो वे हमसे स्वयं बात कर सकते है। समस्या का निदान हर हाल में होगा। लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
धान बेचने वाले किसानों के कागजातों का होगा मिलान धान बेचने आने वाले किसानों के कागजात की मिलान करने के बाद धान लिए जाएंगे। साथ ही 17 फीसद धान की नमी होना भी जरूरी है।
धान बेचने वाले किसानों का भुगतान निर्धारित समय सीमा 48 घंटे के अंदर सुनिश्चित किया गया है।
किसान चौपाल के माध्यम से किसानों को किया जा रहा जागरूक
कृषि समन्वय को पंचायतों में पंचायत चौपाल लगाकर धान खरीदारी के लिए जागरूक करने का निर्देश दिया गया है। किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हो।
कोट 23 नवंबर से धान खरीदारी की प्रक्रिया शुरू हो गई है जो 31 मार्च 2021 तक चलेगी। इतने दिनों में लक्ष्य हासिल करना है। 260 किसानों से धान की खरीद हो चुकी है। 93 किसानों का भुगतान भी हो चुका है। वर्तमान में 107 पैक्स व आठ व्यापार मंडल को धान खरीदारी के लिए अधिकृत किया गया है। विनोद कुमार मिश्रा, सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, अररिया
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार