ICC टेस्ट रैंकिंग: भारत और इंग्लैंड को पीछे छोड़ नंबर दो टीम बनी न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया टॉप पर

दुबई। भारतीय कप्तान विराट कोहली आईसीसी की टेस्ट रैकिंग में एक स्थान ऊपर चले गए हैं। विराट के अलावा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी एक स्थान का फायदा हुआ है। विराट ने टेस्ट बल्लेबाजों की सूची में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन को पीछे छोड़ दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे टॉप-10 में आ गए हैं, जबकि चेतेश्वर पुजारा ने अपना सातवां स्थान बरकरार रखा है। टेस्ट बल्लेबाजों की सूची में ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ पहले स्थान पर हैं। गेंदबाजों की सूची में बुमराह आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की टॉप-10 में एंट्री हुई है। गेंदबाजों की सूची में ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस टॉप पर हैं जबकि उसके बाद इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड और न्यूजीलैंड के नील वेग्नर का स्थान है। ऑलराउंडर्स की सूची में भारत के रवींद्र जडेजा तीसरे नम्बर पर हैं, जबकि रविचंद्रन अश्विन छठे स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया टॉप पर टीमों की रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की टीम टॉप पर है। वहीं न्यूजीलैंड दूसरे और भारत तीसरे नंबर पर है। न्यूजीलैंड ने हाल ही में वेस्टइंडीज को 2 मैच की टेस्ट सीरीज में व्हाइट वॉश किया था। जिससे उनको फायदा हुआ। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की बराबर रेटिंग है। हालांकि दशमलव के कुछ अंकों में ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड से आगे है। भारत को फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज खेलना है। टॉप-5 बल्लेबाज-: खिलाड़ी देश अंक स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया 911 विराट कोहली भारत 886 केन विलियम्सन न्यूजीलैंड 877 मार्नस लाबुशाने ऑस्ट्रेलिया 827 बाबर आजम पाकिस्तान 797टॉप-5 गेंदबाज-: पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया 904 स्टुअर्ट ब्रॉड इंग्लैंड 845 नील वैगनर न्यूजीलैंड 840 टिम साउदी न्यूजीलैंड 825 कैगिसो रबाडा द. अफ्रीका 802टॉप-5 ऑलराउंडर्स-: बेन स्टोक्स इंग्लैंड 446 जेसन होल्डर वेस्ट इंडीज 423 रविन्द्र जडेजा भारत 397 शाकिब अल हसन बांग्लादेश 366 मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया 298

अन्य समाचार