पाकिस्तान में पैदा होने वाले ये 5 क्रिकेटर्स बने दूसरे देश की जान

क्रिकेट इतिहास में कई ऐसे क्रिकेटर्स हुए हैं, जिसका जन्म दूसरे देश में हुआ जबकि वह किसी और देश से क्रिकेट खेल चुके हैं। इंग्लैंड की वनडे टीम के कप्तान इयोन मॉर्गन भी पहले आयरलैंड के लिए खेला करते थे। जबकि इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स का जन्म न्यूजीलैंड में हुआ था। मौजूदा समय में कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर्स हैं, जो पाकिस्तान मूल के हैं। बता दें कि आईसीसी के नियम 2.1.3 के मुताबिक अगर कोई खिलाड़ी दूसरे देश की टीम से खेलना चाहता है तो उसे उस देश में कम से कम 3 साल रहना होगा। इस आर्टिकल के माध्यम से हम उन 5 क्रिकेटर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका जन्म पाकिस्तान में हुआ लेकिन वह दूसरे देश की ओर से क्रिकेट खेले।

1. इमरान ताहिर (दक्षिण अफ्रीका) Imran Tahir (South Africa)
साउथ अफ्रीका के गेंदबाज इमरान ताहिर की गिनती दुनिया के टॉप स्पिनरों में होती है। ताहिर साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम का एक प्रमुख हिस्सा हैं। इमरान ताहिर का जन्म 28 मार्च 1979 को पाकिस्तान के सुक्कुर क्षेत्र में हुआ था। इमरान ताहिर ने अंडर-19 स्तर पर पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में बसने का फैसला लेने से पहले इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट भी खेला। इमरान ताहिर को अपने शुरुआती दिनों में दक्षिण अफ्रीकी नागरिकता के लिए संघर्ष करना पड़ा क्योंकि वह दक्षिण अफ्रीकी नागरिकता के मानदंडों को पूरा नहीं कर सके। हालांकि बाद में इमरान ताहिर को दक्षिण अफ्रीकी नागरिकता मिल गई और फिर इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इमरान ताहिर वर्षों तक साउथ अफ्रीका के प्रमुख स्पिनर रहे हैं और अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में अब तक 293 विकेट लेने में सफल रहे हैं।
2. मोइन अली (इंग्लैंड) Moeen Ali (England)
इंग्लैंड के शानदार ऑलराउंडर मोइन अली का जन्म भी पाकिस्तान में हुआ था लेकिन इस समय वह इंग्लैंड क्रिकेट टीम का एक हिस्सा है। मोइन अली ने जल्द ही इंग्लैंड के अंडर-19 टीम में अपनी जगह बना ली और 2006 के विश्व कप में भी अपने देश का नेतृत्व किया। उन्होंने राष्ट्रीय टीम में चुने जाने से पहले काउंटी चैम्पियनशिप में अच्छा क्रिकेट खेलना जारी रखा। अपने अब तक के अंतर्राष्ट्रीय करियर में मोइन अली 276 विकेट लेने में सफल रहे हैं जबकि 4770 रन बनाए हैं।
3. उस्मान ख्वाजा (ऑस्ट्रेलिया) Usman Khawaja (Australia)
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा का जन्म 18 दिसंबर 1986 को पाकिस्तान में हुआ था। उस्मान ख्वाजा अपने जीवन के शुरुआती दौर में ही ऑस्ट्रेलिया में आकर बस गए और ऑस्ट्रेलिया के घरेलू सर्किट में शानदार प्रदर्शन के बाद ऑस्ट्रेलिया के नेशनल टीम में जगह बनाई। उस्मान ख्वाजा स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर की अनुपस्थिति में ऑस्ट्रेलिया के लिए एक प्रमुख खिलाड़ी थे। उस्मान ख्वाजा ने अपने करियर में अब तक 4560 रन बनाए हैं।
4. सिकंदर रजा (ज़िम्बाब्वे) Sikandar Raza (Zimbabwe)
सिकंदर रजा ज़िम्बाब्वे के क्रिकेटर हैं जो पाकिस्तान के सियालकोट क्षेत्र में पले-बढ़े हैं। उन्होंने 2002 में जिम्बाब्वे का रुख किया और साउथर्न रॉक्स (Southern Rocks) और मशोनलैंड ईगल्स (Mashonaland Eagles) जैसी टीमों के लिए प्रोफेशनल क्रिकेट खेला। मई 2013 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू करने के बाद से सिकंदर रजा जल्द ही ज़िम्बाब्वे क्रिकेट टीम में एक महत्वपूर्ण सदस्य बन गए। सिकंदर रजा एक अच्छे ऑल-राउंडर हैं। सिकंदर रजा ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में अब तक 90 विकेट लेने के साथ ही 3880 रन भी बनाए हैं।
5. आदिल राशिद (इंग्लैंड) Adil Rashid (England)
इंग्लैंड के गेंदबाज आदिल राशिद यूनाइटेड किंगडम के ब्रैडफोर्ड में पैदा हुए और वह पाकिस्तान मूल के हैं। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के बाद आदिल राशिद ने इंग्लैंड की अंडर-19 टीम में जगह बनाई। आदिल राशिद ने 2009 में इंग्लैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया। हालांकि उन्हें टेस्ट टीम में जगह बनाने में छह साल लग गए। हाल के दिनों में आदिल राशिद इंग्लैंड के सबसे भरोसेमंद स्पिनर बनकर उभरे हैं। आदिल राशिद अब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 239 विकेट ले चुके हैं।
Also Read: ??मुस्लिम महिला ने बेटे संग रचा ली शादी, ये तस्वीर देख फूटा लोगो का गुस्सा, लेकिन सच्चाई जान गुस्सा हो गया ठंडा?? Also Read: ??लड़की ने की लड़का बनकर सहेली से शादी, इसके बाद जो हुआ वो तो और भी गजब ??! loading...

अन्य समाचार