Ind vs Aus: टीम इंडिया की दुर्गति देख फैंस को आई रोहित शर्मा की याद, कहा- हिटमैन तुम कब आओगे

शर्मनाक प्रदर्शन से बेहद आहत भारतीय फैंस को अपने ताबड़तोड़ खिलाड़ी रोहित शर्मा की याद आ रही है। फैंस रोहित शर्मा को दूसरे टेस्ट में खिलाने की बात कर रहे हैं। एडिलेड में बुरी तरह से मैच गंवाने वाली भारतीय टीम के बल्लेबाजों का जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है। भारत इस मैच में पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल के साथ उतरी थी लेकिन ये दोनों ही बल्लेबाज दोनों ही पारियों में फ्लॉप रहे।

दूसरी पारी में 36 रन बनाकर भारत ने कई शर्मनाक रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से 8 विकेट से हरा दिया। यह हार भारतीय फैंस को चुभ रही है। वह सोशल मीडिया पर लगातार खिलाड़ियों पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। दूसरे दिन के अंत तक मजबूत दिख रही टीम इंडिया डे-नाइट टेस्ट के तीसरे 90 मिनट में कुल 36 रनों पर सिमट गई।
सोशल मीडिया पर फैंस अब रोहित शर्मा को टीम में शामिल करने की मांग कर रहे हैं। रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए हैं, लेकिन वह अभी क्वारींटन में हैं। वह तीसरे मैच से प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे। मैच के बाद कोहली ने अपनी टीम के न्यूनतम स्कोर के लिये बल्लेबाजों को दोष दिया, जिन्होंने किसी तरह का जज्बा नहीं दिखाया। भारतीय टीम दूसरी पारी में अपने न्यूनतम स्कोर 36 रन पर आउट हो गयी और आस्ट्रेलिया ने पहला टेस्ट मैच आठ विकेट से जीतकर चार मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बनायी।
Comeback is always greater then the setback ..Rohit sharma #RohitSharma #INDvAUS pic.twitter.com/iP1Yo0vbsC
कोहली ने मैच के बाद कहा कि भावनाओं को शब्दों में व्यक्त करना बहुत मुश्किल है। हमारे पास 60 रन के करीब बढ़त थी और इसके बाद हमारी पारी बिखर गयी। आप दो दिन तक कड़ी मेहनत करके खुद को अच्छी स्थिति में रखते हो और एक अचानक एक घंटे में स्थिति बदल जाती है और फिर जीत असंभव बन जाती है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि हमें आज थोड़ा जज्बा दिखाना चाहिए था। अपने इरादे जतलाने चाहिए थे। उन्होंने (आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों) पहली पारी में भी इन्हीं क्षेत्रों में गेंदबाजी की थी लेकिन तब हमारी मानसिकता रन बनाने की थी।
Because, Virat Kohli always praise Rohit Sharma performance but Rohit Sharma never praise Virat Kohli performance.Many videos available on YouTube if you want to see , where Virat praise Rohit Sharma. But no video available where Rohit praise Virat Kohli. https://t.co/VoaWi9pqcE
Rohit Sharma like #INDvAUS @coolfunnytshirt pic.twitter.com/0jrhfHxgJa
Rohit Sharma watching Indian team struggling...#INDvsAUSTest pic.twitter.com/hrdPmXmW0f
India after scoring 36 all out.India need a strong leader like Rohit Sharma. pic.twitter.com/w788GZtqHh
#Shittians Journey :- Then /// Hate Kohli --- Why Kohli in Test Squad why not Rohit ? Rohit should give some chances ! Now /// Hate KL Rahul --- Why KL Rahul is in the squad he is bad player Rohit is better than him Rohit should give some chances ! pic.twitter.com/709IxqfgBj

अन्य समाचार