थैलेसीमिया मरीजों को पर्याप्त मात्रा में नहीं हो रही है ब्लड की आपूर्ति

पूर्णिया [दीपक शरण]। सदर अस्पताल ब्लड बैंक और रेडक्रॉस में रक्त की कमी है। पर्याप्त मात्रा में ब्लड की आपूर्ति नहीं हो पाती है। रक्त दान शिविर के आयोजन से पर्याप्त मात्रा में ब्लड बैंक तक नहीं पहुंच रहा है। वर्तमान में रेडक्रॉस के पास 13 और सदर अस्पताल ब्लड बैंक के पास महज 06 यूनिट ही ब्लड उपलब्ध है। थेलेसीमिया मरीजों को 99 फीसद ब्लड की आपूर्ति रेडक्रॉस और सदर अस्पताल ब्लड बैंक से ही की जाती है। मरीजों को मिलने वाला ब्लड बिना की एक्सचेंज के दी जाती है। पर्याप्त ब्लड आपूर्ति के अभाव में सबसे अधिक परेशानी थेलेसीमिया मरीजों और गरीब जरुरतंदों को होती है। 2020 में सदर अस्पताल ब्लड बैंक से 702 यूनिट ब्लड थेलेसीमिया मरीजों को दिया गया। इसके साथ ही रेडक्रॉस से थेलेसीमिया मरीजों को इस वर्ष 11 महीने में 380 यूनिट ब्लड की आपूर्ति की गई है। थेलेसीमिया मरीजों को केवल रेडक्रॉस और सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक से ही ब्लड की आपूर्ति की जाती है। थेलेसीमिया मरीजों के लिए समय-समय पर ब्लड की आपूर्ति आवश्यक है। अगर समय से ब्लड नहीं मिलेगी तो ऐसे मरीजों की जान भी जा सकती है। मरीजों में छोटे बच्चे से लेकर 18 वर्ष तक के लोग भी शामिल है। ऐसे लोग नियमित ब्लड लेते हैं। इनके पास कोई व्यक्ति भी नहीं होता है जिस कारण से एक्सचेंज कर सकें। इन्हें यहां से निशुल्क या बिना एक्सजेंस के ही ब्लड दी जाती है। दरअसल ब्लड प्राप्त करने के लिए सामान्यत: दो तरीका है पहले किसी भी ग्रुप का ब्लड देकर जरुरत के मुताबिक ब्लड ग्रुप प्राप्त कर ले। फिर डोनर कार्ड के माध्यम से ब्लड दिए बिना ब्लड हासिल कर लें। ब्लड देकर ब्लड लेने से ब्लड बैंक के स्टॉक में ब्लड की आपूर्ति होती रहती है। थेलेसीमिया मरीजों को बराबर ब्लड चाहिए और उन्हें हमेशा डोनर मिल नहीं पाता है ऐसे में उनके लिए अदान-प्रदान के नियम लागू नहीं होता है। वह अपने थेलेसीमिया कार्ड दिखा कर ब्लड हासिल कर पाते हैं। सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रविवार को कर्मी ने अपना ब्लड देकर एक थेलेसीमिया मरीज की जान बचाई। शंकर ब्लड बैंक में ही काम करते है। शंकर बताते हैं ऐसा कई बार होता है जब थेलेसीमिया मरीज पहुंचते हैं तो अगर उनके ग्रुप का ब्लड नहीं रहा तो फिर डोनर खोज कर भी ब्लड उपलब्ध कराया जाता है। लोगों को रक्तदान करना चाहिए और यहां आकर भी किसी भी कार्यदिवस में रक्तदान कर सकते हैं।


2020 में थैलेसीमिया मरीजों की गई रक्त आपूर्ति
माह - सदर अस्पताल - रेडक्रॉस
जनवरी - 70 -48
फरवरी - 61 - 69
मार्च - 80 -70
अप्रैल - 47 - 57
मई - 74 - 28
जून - 63 -38
जुलाई - 87 - 15
अगस्त - 33 - 28
सितंबर - 39 - 01
अक्टूबर - 15 - 01
नवंबर - 30 -25
दिसंबर - 03 -0
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार