रोहित शर्मा के करियर की वह 5 पारियां जो साबित करती है की वो भी हैं बड़े चेज मास्टर

रोहित शर्मा की ये 5 पारी साबित करती है चेज मास्टर

रोहित शर्मा में बड़ी-बड़ी पारियां खेलने का कमाल का माद्दा है। वो वनडे हो या टी20 क्रिकेट में कअब तक कई बड़ी पारियां खेल चुके हैं। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से कई बड़ी उपलब्धियां अपने नाम दर्ज कर ली है।
रोहित शर्मा के करियर की ये 5 पारियां साबित करती की वो भी हैं बड़े चेज मास्टर 1
रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल वनडे क्रिकेट में तीन बड़े दोहरे शतक भी जड़े हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि रोहित शर्मा पहले बल्लेबाजी करते हुए ही बड़ी पारी खेलते हैं। वो एक बेहतरीन चेज मास्टर भी हैं। आपको आज हम उनकी वो पांच पारियां बताने जा रहे हैं, जिसके बाद आप भी करेंगे रोहित शर्मा हैं चेज मास्टर….
1# 141 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया- 2013(वनडे)
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा साल 2013 से पहले इतना बड़ा नाम नहीं कर सके थे। वो इससे पहले लगातार अंदर-बाहर होते रहे थे। लेकिन साल 2013 के बाद से तो उन्होंने अपना खेल पूरी तरह से बदल डाला। चैंपियंस ट्रॉफी के बाद 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 मैचों की वनडे सीरीज में रोहित शर्मा ने एक कमाल की पारी खेली थी।
ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने जीत के लिए 360 रनों का काफी मुश्किल लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में रोहित शर्मा ने भारत को जीत की नींव रखने में बड़ी भूमिका अदा की। रोहित ने इस मैच में 123 गेंद में नाबाद 141 रन की पारी खेल टीम को केवल 44वें ओवर में लक्ष्य तक पहुंचा दिया।
रोहित शर्मा के करियर की ये 5 पारियां साबित करती की वो भी हैं बड़े चेज मास्टर 2
2# 152 बनाम वेस्टइंडीज- 2018(वनडे)
रोहित शर्मा ने अपने करियर में कई बेहतरीन पारियों खेली हैं। पहले खेलते हुए तो रोहित शर्मा ने बहुत ही बड़ी-बड़ी पारी खेली हैं, लेकिन बाद में लक्ष्य का पीछा करते हुए भी रोहित शर्मा के बल्ले से बड़ी पारियां निकली हैं। इनमें से एक पारी साल 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ निकली थी।
वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में 322 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में भारतीय टीम खेलने उतरी और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कमाल की पारी खेली। रोहित ने 117 गेंद में 152 रन बनाकर भारत को लक्ष्य तक पहुंचा दिया।
3# 100 बनाम इंग्लैंड- 2018(टी20)
रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट के साथ ही टी20 क्रिकेट के भी खतरनाक बल्लेबाज हैं। इसी कारण से वो आज तक अपने इंटरनेशनल करियर में 4 शतक जड़ चुके हैं। रोहित शर्मा ने अपने टी20 करियर में भारत को कई बार लक्ष्य का पीछा करते हुए जीताया है।
इसी तरह से साल 2018 में इंग्लैंड के दौरे पर 3 मैचों की टी20 सीरीज में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की थी। ब्रिस्टल में खेले गए मैच में इंग्लैंड ने 198 रन का स्कोर किया। ये स्कोर भारत के लिए मुश्किल तो था, लेकिन रोहित शर्मा ने जबरदस्त बल्लेबाजी की। रोहित ने केवल 56 गेंद में 100 रन का पारी खेल भारत को 19वें ओवर में जीत दिला दी।
4# 122 बनाम दक्षिण अफ्रीका- 2019(वनडे)
इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में साल 2019 में खेला गया विश्व कप भारतीय टीम नहीं जीत सकी, लेकिन भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के लिए ये विश्व कप काफी यादगार रहा था। इस विश्व कप में रोहित शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 5 शतक जड़े।
इनमें से एक शतकीय पारी बहुत ही खास रही। इस विश्व कप में रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए 122 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 227 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने रोहित शर्मा के 144 गेंद में 122 रन की मदद से इसे हासिल कर लिया।
5# 85 बनाम बांग्लादेश- 2019 (टी20)
रोहित शर्मा ने अपने टी20 करियर में भी कई आकर्षक पारियां खेली हैं। हिटमैन के नाम से मशहूर ने काफी हिट किया है। अपने टी20 करियर में कई बड़ी पारी खेलने वाले रोहित शर्मा ने साल 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ एक बहुत ही बढ़िया पारी खेली थी।
बांग्लादेश के खिलाफ भारत तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल रहा था। इस टी20 सीरीज के दूसरे मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 153 रन का स्कोर खड़ा किया था। वैसे भारत के लिए ये लक्ष्य मुश्किल नहीं था। लेकिन रोहित शर्मा ने तो इसे काफी आसान बना दिया। रोहित ने इस मैच में केवल 43 गेंदों का सामना करते हुए 85 रन बनाए। इनकी पारी की मद से भारत ने 15.4 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया।

अन्य समाचार