16 साल पहले आज धोनी ने किया था ODI डेब्यू, फैंस ने ऐसे किया याद

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी को उनके चहेते फैंस ने सोशल मीडिया पर याद किया। गौरतलब है कि आज ही के दिन माही ने अपना पहला एकदिवसीय बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। इसमें वह बिना खाता खोले रन आउट हो गए थे।

Describe @MSDhoni in one word #16YearsOfIconicDhoni | DHONIsm FOREVER pic.twitter.com/ES60PanCW8
धोनी ने कोविड-19 के कारण आस्ट्रेलिया में अक्टूबर-नवंबर में होने वाला टी20 विश्व कप स्थगित होने के बाद इस साल 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी लेकिन उनका कम से कम दो साल तक आईपीएल में खेलने की संभावना है। धोनी ने भारत की तरफ से आखिरी मैच पिछले साल वनडे विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल के रूप में खेला था।
DHONIsm FOREVER br /> Thanks For the Memories captain @msdhoni #16YearsOfIconicDhoni pic.twitter.com/eoDkgbb4TU
रांची का यह राजकुमार’ हालांकि क्रिकेट के इतिहास में महानतम खिलाड़ियों में अपना नाम दर्ज करा गया है। भारत के लिए उन्होंने 350 वन-डे, 90 टेस्ट और 98 टी-20 मैच खेले। करियर के आखिरी चरण में वे खराब फार्म से जूझते रहे जिससे उनके भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जाती रहीं।
#16YearsOfIconicDhoni We missed him in this Jersey @msdhoni pic.twitter.com/vThR1WBehu
उन्होंने वन-डे क्रिकेट में पांचवें से सातवें नंबर के बीच में बल्लेबाजी के बावजूद 50 से अधिक की औसत से 10773 रन बनाए। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 38.09 की औसत से 4876 रन बनाए और भारत को 27 से ज्यादा जीत दिलाई।
Trust the Process & Take the Game to the End! " #16YearsOfIconicDhoni " " DHONIsm FOREVER " pic.twitter.com/XcfB7LMFhm
Throwback : When @msdhoni Ruled the ICC ODI Ranking !! " DHONIsm FOREVER " #16YearsOfIconicDhoni pic.twitter.com/zO63kFbIjA
पिछले साल धोनी ने प्रादेशिक सेना में अपनी यूनिट को सेवाएं दीं जिसमें वे मानद् लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। इसके साथ ही रांची में जैविक खेती भी की और कुछ मौकों पर नेट पर अभ्यास करते भी नजर आए।
आईपीएल 2020 में रहे फीके फिर भी फैनडम कम नहीं
आईपीएल 2020 में कुल 14 मैचों में धोनी महज 200 रन बना पाए थे। उन्होने कुल16 चौके और 7 छक्के लगाए थे। लेकिन उनका लचर प्रदर्शन भी उनके फैन क्लब को कम नहीं कर सका है।

अन्य समाचार