किसानों से अधिक व्यापारियों के लिए वरदान साबित हो रहे पैक्स, जानिए कैसे



जागरण संवाददाता, सुपौल। सरकार किसानों को धान का उचित मूल्य दिलाने के लिए पैक्सों से धान खरीदारी का दावा कर रही है वहीं किसानों की मानें तो पैक्स किसानों से ज्यादा व्यापारियों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। पैक्सों में देर से खरीद शुरू होने का फायदा व्यापारी उठाते हैं। व्यापारी कम दाम में धान की खरीद कर पैक्स को अधिक दामों में बेचकर प्रति क्विंटल पांच से सात सौ रुपये मुनाफा कमाते हैं। किसानों का कहना है कि किसान धान बेचकर गेहूं की बोआई करते हैं, उस समय पैक्स में धान की खरीद शुरू नहीं होती है।
बिचौलिए के हाथ बेचने के बाद शुरू होती है पैक्‍स में खरीदारी
जब किसान व्यापारी के हाथों धान बेचकर गेहूं की बोआई कर लेते हैं उसके बाद पैक्सों में धान की खरीद शुरू होती है। इसका नतीजा होता है कि सरकारी लाभ किसानों की जगह व्यापारी को मिलता है। गुरुवार को जब जागरण की टीम धान खरीद की पड़ताल करने पैक्स गोदामों पर पहुंची तो किसानों से ऐसी ही बातें सुनने को मिली।

किशनपुर उत्तर पैक्स पहुंचने पर पैक्स अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि यहां 8100 क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य है। अभी तक 25 किसानों से 1568 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। पांच किसानों से 132 क्विंटल धान खरीद कर भुगतान कर दिया गया है। यहां धान लेकर पहुंचे ठाढ़ी धत्ता निवासी किसान मु मसीह उर रहमान, रतनपुरा निवासी रामाशंकर कामत, रमेश प्रसाद यादव, संजय कुमार मेहता ने बताया कि गेहूं बोआई के समय में हमलोगों ने कुछ धान व्यापारी के हाथों बेच दिया था। उस समय पैक्स में धान की खरीद शुरू नहीं हुई थी।
अपराधियों ने लूटपाट के दौरान ट्रक चालक को गोली मारी यह भी पढ़ें

शिवपुरी पैक्स अध्यक्ष उमेश कुमार यादव ने बताया कि धान खरीद का लक्ष्य 4500 क्विंटल है जिसमें अभी तक 11 किसानों से 806 क्विंटल धान की खरीद की गई है जिसमें तीन किसानों के 140 क्विंटल धान का भुगतान कर दिया गया है। शेष किसानों का भुगतान भी शनिवार को कर दिया जाएगा। परसामाधो पैक्स अध्यक्ष सङ्क्षचद्र कुमार विनोबा ने बताया कि यहां एक हजार क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य है। अभी तक 12 किसानों से 460 क्विंटल धान खरीद हो चुकी है। शेष लक्ष्य को भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
जिले के 33 केंद्रों पर होगी बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा यह भी पढ़ें

सुखासन पैक्स गोदाम पर कुछ किसान ट्रैक्टर से धान लेकर पहुंचे हुए थे। इस दौरान पैक्स अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि यहां अभी तक 36 किसानों से 2499 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। किसानों को भुगतान कर दिया गया है। बताया कि धान खरीद का लक्ष्य 27 हजार क्विंटल है। यहां करहिया व तुलापट्टी पैक्स भी टैग है। 

डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार