हाइवा की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत, सड़क जाम

अररिया। रामघाट-नरपतगंज सड़क मार्ग के रामघाट बजरंगबली चौक के समीप शनिवार की शाम हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत घटनास्थल पर ही गई। वहीं बाइक पर सवार छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद पहुंचे लोगों ने घायल को इलाज के लिए नरपतगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहीं आक्रोशित लोगों ने घंटो सड़क मार्ग को जाम कर रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं आक्रोशित लोगों ने भाग रहे हाईवा को खदेड़ कर पकड़ लिया। मौके पर पहुंचे नरपतगंज पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आक्रोशित लोगों से चालक को मुक्त कराते हुए अपने कब्जे में लिया। लेकिन हाईवा आक्रोशित लोगों के चंगुल में ही था। मृतक नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के कन्हैली वार्ड संख्या दो निवासी निवासी 32 वर्षीय शिवराम यादव था। वहीं घायल में मृतक की साली मधुरा पश्चिम पंचायत के साहेबगंज निवासी 20 वर्षीय सोनी कुमारी है। जानकारी अनुसार शनिवार की शाम कन्हैली निवासी शिवराम यादव बाइक से अपनी साली सोनी कुमारी को छोड़ने के लिए अपने ससुराल मधुरा पश्चिम पंचायत के साहेबगंज जा रहा था। रामघाट नरपतगंज सड़क मार्ग रामघाट बजरंगबली चौक के समीप पीछे से जा रहे हाईवा ने पीछे से टक्कर मार दिया। जहां बाइक सवार शिवराम की मौत घटनास्थल पर हो गई। वहीं 20 वर्षीय छात्रा सोनी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। वहीं भाग रहे हाईवा को पकड़ चालक का जमकर पिटाई किया एवं आक्रोशित लोगों के द्वारा आग के हवाले करने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने पहुंचकर चालक को बचाते हुए अपने कब्जे में थाना लाया। फिर उसके बाद जाम स्थल पर पहुंचकर लोगों को समझाने की कोशिश करने लगा। जिसके बाद नरपतगंज थानाध्यक्ष एमए हैदरी के अलावा भारी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच गए फिर मामला को बिगड़ते देख थानाध्यक्ष ने फारबिसगंज डीएसपी को दूरभाष पर जानकारी दी। उसके बाद घटनास्थल पर पहुंचकर डीएसपी गौतम कुमार ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। समाचार लिखे जाने तक डीएसपी के द्वारा लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।आक्रोशित लोगों के द्वारा घटनास्थल पर डटे थे एवं दुर्घटनाग्रस्त हाईवा को थाना नहीं ले जाने दिया जा रहा था। इधर मृतक के घर कन्हैली में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल है। शिवराम क्षेत्र में टेंट भाड़ा पर चलाते थे।


डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार