नगर परिषद में नौ सूत्री मांगों को लेकर अनशन पर बैठे कर्मियों से एसडीओ ने की वार्ता



संवाद सूत्र, फारबिसगंज (अररिया) :-फारबिसगंज नगर परिषद कर्मचारी संघ के द्वारा पिछले 3 दिनों से फारबिसगंज नगर परिषद प्रांगण में नौ सूत्री मांगों को लेकर आमरण अनशन जारी है। गुरुवार की देर शाम फारबिसगंज अनुमंडल पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार अलबेला ने आमरण अनशन स्थल पर पहुंच कर्मचारियों से वार्ता की। उन्होंने
संघ के सूरज कुमार सोनू से मांगो की प्रतिलिपि लेकर कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। बुधवार को उन्हें जानकारी मिली, उन्होंने कहा कि नगर पालिका अधिनियम के तहत अगर उन लोगों का मांग जायज है तो इसकी जानकारी कार्यपालक पदाधिकारी से लेंगे। कहा कि समय-समय पर अधिनियमां में बदलाव आते रहता है। हो सकता है इन लोगों को जानकारी नही हो। एसडीओ ने कार्यपालक पदाधिकारी से बात कर इन लोगों के आमरण अनशन को तुड़वाने की बात कही। उन्होंने कहा कर्मियों से कहा कि विस्तृत जानकारी लेकर संघ के दो सदस्य कार्यालय में उनसे मिले जिससे उनकी समस्या का सामाधान किया जा सके। मालूम हो कि कर्मचारी संघ के द्वारा 9 सूत्री मांगो की प्रतिलिपि नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी जयराम प्रसाद के अलावे वहीं नगर परिषद कर्मचारी संघ ने मांगों की प्रतिलिपि प्रधान सचिव नगर विकास, आवास विभाग पटना, प्रमंडलीय आयुक्त पूर्णिया प्रमंडल पूर्णिया को भी भेजा था। जिसमें चेतावनी दी कि अगर मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। वही संघ के सचिव सूरज कुमार सोनू ने कहा कि जबतक उनकी मांग पूरी नही होती है आमरण अनशन जारी रहेगा। इस मौके पर कर्मी कृष्णानंद मण्डल, प्रधान सहायक चंद्रनाथ चंदन, श्यामलाल जायसवाल, सत्येंद्र प्रसाद, अमरेंद्र कुमार सिन्हा, परमानंद कुमार, गंगा प्रसाद, संजय कुमार जायसवाल, रणजीत सहनी, अमित कुमार छोटू, सुखदेव जमादार, मुकेश पांडे, सुरेश पासवान, कामाख्या नारायण सिंह, गुलाम मुस्तफा, तारिक अनवर, कन्हैया मरिक, कन्हैया मोरे उपेंद्र मरिक, संजय मरिक, भीम मरिक, संजय मरिक, चंपा, तेतरी, निर्मला देवी सहित अन्य मौजूद थे।
कार्यालय में धूल फांक रहा आवेदन, अनुदान के लिए लाभुक काट रहे चक्कर यह भी पढ़ें
शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

अन्य समाचार