धान खरीदारी की नहीं पकड़ रही रफ्तार, अबतक 1818 किसानों से लिए गए धान

जागरण संवाददाता, अररिया:

जिले में धान खरीदारी का लक्ष्य 90 हजार एमटी है। इसे हर हाल में प्राप्त करने के लिए प्रशासन मुस्तैद है।
धान की खरीदारी बढ़ाने के लिए किसान सलाहकारों को पंचायतों में किसानों को जागरूक करने के लिए तीन दिवसीय अभियान चलाया गया था। जिसमें शिविर के माध्यम से गांवों में जाकर सर्वे करने का निर्देश दिया गया था। जिले में अभी तक कुल 1818 किसानों से 14 हजार 261.5 एमटी धान खरीद हो चुकी है। 1480 किसानों का भुगतान हो चुका है। जिले में कुल 218 पैक्स है। जिसमें 162 में धान की खरीद की जा रही है।
फारबिसगंज से कसबा के लिए निकला मक्का लदा ट्रक गायब यह भी पढ़ें
29 से 31 दिसंबर तक तीन दिवसीय अभियान चलाया गया था। जिसमें किसान सलाहकारों को इच्छुक किसानों की सूची तैयार करने को कहा गया था। इस अभियान के तहत छह जनवरी 21 तक 4215 इच्छुक किसानों की सूची सहकारिता विभाग के पोर्टल पर निबंधन हो चुका है। इस अभियान के तहत 455 किसानों से 3557.7 एमटी धान की खरीदारी अबतक हो चुकी है। एक जनवरी से 10 जनवरी तक किसानों से लिए गए धान का भुगतान 48 घंटे के अंदर कर दिया जाएगा। साथ ही किसानों से फीडबैक लेकर संबंधित पैक्स व व्यापार मंडल को एक जनवरी से 10 जनवरी के बीच उसकी धान खरीद कराएंगे। इसके बाद उनके धान का भुगतान खाते में कर दिया जाएगा। समर्थन मूल्य पर किसानों से धान लेने के लिए उन्हें जागरूक किया जा रहा है। साथ कुछ दिन पूर्व डीएम द्वारा कार्यशाला आयोजित कर पूर्व पैक्स व व्यापार मंडल को धान खरीदारी के लिए अधिक से अधिक लक्ष्य पूरा करने के लिए कहा गया।
धान खरीदारी की प्रक्रिया 23 नवंबर से शुरू हो चुकी है। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने धान खरीदारी की गति को तेज करने के लिए किसान सलाहकार और कृषि समन्वयक को गांवों में शिविर लगाकर सर्वे करने का निर्देश दिया गया था जो 29 से 31 दिसंबर तक चलाया गया था। तीन दिनों तक सभी किसान सलाहकार अपने क्षेत्र के गांवों मे शिविर लगाकर इच्छुक किसानों से संपर्क कर सूची तैयार किए। किसानों से उनके धान का उत्पादन और धान बेचने की मात्रा आदि के बारे में जानकारी लिए। इसके बाद वे संबंधित पैक्स व व्यापार मंडल में एक से 10 जनवरी के बीच अपना धान बेचकर रसीद पा लेंगे। धान बेचने के 48 घंटे में उनके खाते में राशि भेज दी जाएगी। इसके बाद पैक्सों में धान की खरीदारी की प्रक्रिया सामान्य ढंग से होती रहेगी। कोट
धान खरीदारी के लिए लगातार किसानों को जागरूक किया जा रहा है। अपने धान को पैक्स व व्यापार मंडल को आसानी से बेच सकते है। 48 घंटे के अंदर किसानों को भुगतान कर दिया जाएगा। अभी तक जिले में कुल 1818 किसानों से 14 हजार 261.5 एमटी धान की खरीद हुई है। जिसमें 1480 किसानों को भुगतान भी हो चुका है। लक्ष्य प्राप्त करने के लिए पूरजोर कोशिश की जा रही है। इस लक्ष्य को प्राप्त समय समय पर गाइड लाइन दिया जा रहा है। तीन दिवसीय अभियान 29 से 31 दिसंबर तक चलाया गया था उस अभियान के तहत अभी तक 1852 किसानों द्वारा सहकारिता विभाग के पोर्टल पर निबंधन कराया गया है। वहीं 35 पैक्सों के लिए अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन चार जनवरी को कर दिया गया है।
विनोद कुमार मिश्रा
सहकारिता प्रसार पदाधिकारी अररिया
शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

अन्य समाचार