एक नजर

महिला कॉलेज के पास से राज मिस्त्री की बाइक चोरी

संसू,फारबिसगंज (अररिया):
स्थानीय महिला कॉलेज के समीप काम कर रहे राज मिस्त्री की बाइक को अज्ञात चोरों ने चुरा लिया।
इस संबंध में भागकोहलिया पंचायत के चौरा परवाहा स्थित वार्ड संख्या 09 निवासी राज मिस्त्री बबलू मुखिया पिता सुखदेव मुखिया ने फारबिसगंज थाना में आवेदन देकर मामले की जानकारी दी है।
थाना में दिए गये आवेदन में कहा गया है की बुधवार को वे अपनी सुपर स्पलेंडर बाइक जिसका नम्बर बीआर 38 एन/5342 है, को महिला कॉलेज के समीप खड़ी कर मकान बनाने लग गये, शाम को काम समाप्त कर वापस घर जाने लगा तो बाइक गायब थी।

इस संबंध में थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेन्दु ने बताया की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अलग - अलग मामलों के पांच आरोपित भेजा गया जेल।
संसू, पलासी (अररिया): पलासी थाना पुलिस ने छापामारी के दौरान अलग - अलग मामलों के पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायालय में अररिया भेज दिया गया है। यह जानकारी थानाध्यक्ष शिव पूजन कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि न्यायालय भेजे गये आरोपितो में पलासी थाना कांड संख्या 353 /20 के सुबोध कुमार यादव, जीवन लाल यादव, विपीन यादव, अरुण यादव, चारों साकिन भटनियां, तथा थाना कांड संख्या 125 /17 के आरोपित मो. टिपू, साकिन डेहटी शामिल हैं। मारपीट में दो महिलाएं घायल
संसू, पलासी (अररिया): पलासी प्रखंड क्षेत्र के भोटगांव में बीते बुधवार संध्या आपसी रंजिश को लेकर हुई मारपीट की घटना में दो महिलाएं घायल हो गयीं। घायलों में बुधिया देवी व हिरणी देवी शामिल हैं। दोनों घायलों को उपचार के लिए पी एच सी पलासी लाया गया। मौके पर मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद फिलहाल खतरे से बाहर बताया है।
शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

अन्य समाचार