खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी पाए जाने पर होगी कार्रवाई : डीएम

दरभंगा। जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने कहा है कि ऐसी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं कि जन वितरण प्रणाली के विक्रेता दो माह की जगह एक माह का ही खाद्यान्न दो बार देना चाह रहे हैं। यह त्रुटिपूर्ण गतिविधि है। खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी पाए जाने पर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। डीएम ने दिसंबर 2020 एवं जनवरी 2021 के खाद्यान्न वितरण को लेकर सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं सभी जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं के लिए इस सिलसिले में आदेश जारी किया है। कहा है कि दिसंबर 2020 एवं जनवरी 2021 के खाद्यान्न का वितरण पूरे राज्य में जन वितरण प्रणाली विक्रेता के माध्यम से किया जा रहा है। जबकि, राज्य खाद्य निगम द्वारा दिसंबर 2020 के ही खाद्यान्न की आपूर्ति की जा रही है, ताकि अधिक से अधिक विक्रेताओं के पास खाद्यान्न शीघ्र पहुंचे। तत्पश्चात तुरंत जनवरी 2021 का भी खाद्यान्न राज्य खाद्य निगम द्वारा भेजा जाएगा।

जिले में 102 क्रय केंद्र खुले, अबतक 44 हजार क्विटल धान की खरीद यह भी पढ़ें
उन्होंने जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, दरभंगा एवं सभी सहायक गोदाम प्रबंधकों को शीघ्र दिसंबर 2020 एवं जनवरी 2021 का डोर स्टेप डिलीवरी के माध्यम से तत्परतापूर्वक जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं तक खाद्यान्न भेजने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं के पास पूर्व से कुछ अवशेष खाद्यान्न उपलब्ध हैं। अत: वे माह दिसंबर 2020 का खाद्यान्न प्राप्त होते ही दिसंबर 2020 एवं जनवरी 2021 का खाद्यान्न वितरण तब तक करें जबतक संपूर्ण खाद्यान्न का वितरण ना हो जाए। पुन: जनवरी 2021 का खाद्यान्न प्राप्त होते ही शेष उपभोक्ताओं से व्यक्तिगत संपर्क कर उन्हें बुलाकर शत प्रतिशत खाद्यान्न का वितरण करना सुनिश्चित करें। यदि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही पाई जाएगी, तो संबंधित जन वितरण प्रणाली विक्रेता के साथ साथ संबंधित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को जवाबदेह मानते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

अन्य समाचार