एक नजर- तीन खबरें

अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज।

संसू, पलासी (अररिया) पलासी थाना क्षेत्र के चौरी गांव की अधेड़ महिला (वीणा देवी) की शुक्रवार को गेहूं के खेत में बरामद शव मामले में मृतका के पति मंगल नारायण मंडल द्वारा अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें अज्ञात लोगों के विरुद्ध महिला की हत्या कर शव गेहूं के खेत में फेंकने का आरोप लगाया गया है। गौरतलब हो कि बीते गुरुवार संध्या अपने पांच वर्षीय पुत्र को खोजने गयी उक्त महिला गायब हो गयी। स्वजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी महिला का शव शुक्रवार को गेहूं के खेत से बरामद किया गया।

-
व्यवसायी के निधन पर शोक संसू, पलासी (अररिया) प्रखंड क्षेत्र के कलियागंज बाजार के व्यवसायी अरुण जैन के असामयिक निधन पर शनिवार को शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने दो मिनट का मौन रखते हुए मृतक की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। गौरतलब हो कि उक्त व्यवसायी की बीते गुरुवार को निधन हो गया था। शोक सभा में सिकटी विधानसभा के राजद प्रत्याशी शत्रुध्न प्रसाद मंडल, अशोक जैन, राजू जैन, कौशल जैन, ऋषव जैन, पूर्व मुखिया कुलानंद राम, झब्बू सिंह, सुनील मांझी, पंचानंद चौधरी आदि मौजूद थे।
------
सड़क हादसे में बालक घायल संसू, पलासी (अररिया) प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को सड़क हादसे में चार वर्षीय बालक घायल हो गया। घायल मो. गुलफराज, पिता मो. मुन्ना, साकिन बरहट को उपचार के लिए पी एच सी पलासी लाया गया। मौके पर मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद फिलहाल खतरे से बाहर बताया है।
शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

अन्य समाचार